Current Date

Police News: यूपी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बनने को तैयार, लखनऊ में 112 ट्रेनिंग सेंटर पर पासिंग आउट परेड का हुआ आयोजन, कौशांबी को मिले 390 जवान

|
Published on: 26 April 2026, 12:01 pm IST
Subscribe
ads

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल नई महिला सिपाहियों ने आज राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलामी दी. बताते चले हुए पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में हुई 62044 सिपाही भर्ती के बाद आज उत्तर प्रदेश के 112 ट्रेनिंग सेंटर पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे जहां पर महिला सिपाहियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पासिंग आउट परेड कर उन्हें सलामी दी. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुली जीप में बैठकर परेड का जायजा लिया.

वर्दी की सबसे बड़ी ताकत अनुशासन —

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा की वर्दी की सबसे बड़ी ताकत अनुशासन होता है. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्रशिक्षण के दौरान हम जितना पसीना बहाएंगे. हमें बाद में उतना ही कम खून बहाना पड़ेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षण में शामिल महिला कांस्टेबल का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जिस अनुशासन के साथ हमारी महिला सिपाहियों ने प्रशिक्षण हासिल किया है वह काफी सराहनीय है.

कौशाम्बी —समाज की सेवा के लिए रविवार को कौशांबी में 390 प्रशिक्षु आरक्षी बने. अब यह फील्ड में उतरकर वर्दी का मान रखते हुए पूरी ईमानदारी, साहस के साथ कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ेंगे.

कौशांबी पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड —

कौशांबी पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह भव्य और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल रहीं, जिनका स्वागत पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने किया. मुख्य अतिथि ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया. इसके बाद प्रशिक्षु आरक्षियों ने अनुशासित कदमताल के साथ शानदार मार्चपास्ट कर सलामी दी.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सम्मानित —

समीक्षा के दौरान मुख्य अतिथि ने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया. समारोह में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एवं मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया. पुलिस अधीक्षक ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया.

कौशांबी जिला जज समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद —

शपथ ग्रहण के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों ने ईमानदारी व निष्ठा से सेवा करने का संकल्प लिया. समारोह के अंत में सभी अतिथियों को जलपान के लिए आमंत्रित किया गया. इस अवसर पर जिला जज जेपी यादव, जिलाधिकारी अमित पाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

चंदौली जिले के रौना गांव निवासी सगे भाई-बहन का पुलिस विभाग में हुआ था सिलेक्शन —

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना (पोखरा) गांव के रहने वाले राजेंद्र यादव के पुत्र जनार्दन यादव में पुत्री प्रतिमा यादव का पुलिस विभाग में चयन एक साथ हुआ था. सगे भाई-बहन को पुलिस विभाग में  नौकरी मिलने पर क्षेत्र और गांवों के लोगों में खुशी का माहौल था. जनार्दन यादव ने कौशांबी में ट्रेनिंग पूरी की वहीं प्रतिमा यादव ने लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पासिंग आउट परेड कर उन्हें सलामी दी .

आरक्षी जनार्दन यादव –

महिला आरक्षी प्रतिमा यादव —
अगला लेख

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: सिस्टम ने जिंदा आदमी को बना दिया ‘मुर्दा’, अंजनी सिंह बोलें- चंदौली में अब जिंदा मुर्दों की तलाश मेरी लड़ाई

Chandauli News: सिस्टम ने जिंदा आदमी को बना दिया ‘मुर्दा’, अंजनी सिंह बोलें- चंदौली में अब जिंदा मुर्दों की तलाश मेरी लड़ाई

Chandauli News: वर्दी में दिखी ईमानदारी की मिसाल: चंदौली पुलिस के जवान सतेन्द्र-धीरेन्द्र ने सड़क पर मिली 30 हजार की मोबाइल आयुषी को लौटाई

Chandauli News: वर्दी में दिखी ईमानदारी की मिसाल: चंदौली पुलिस के जवान सतेन्द्र-धीरेन्द्र ने सड़क पर मिली 30 हजार की मोबाइल आयुषी को लौटाई

Chandauli Rail News: पूर्व मध्य रेल में बड़ा बदलाव: डिम्पी गर्ग ने संभाली महाप्रबंधक की कमान, 32 वर्षों के अनुभव से मिलेगी रेलवे को नई रफ्तार

Chandauli Rail News: पूर्व मध्य रेल में बड़ा बदलाव: डिम्पी गर्ग ने संभाली महाप्रबंधक की कमान, 32 वर्षों के अनुभव से मिलेगी रेलवे को नई रफ्तार
error: Content is protected !!