Current Date

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

|
Published on: 18 August 2026, 5:24 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—चकिया तहसील परिसर स्थित गांधी पार्क में मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्रों और ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. राजकीय इंटर कॉलेज चकिया के एक छात्र से कथित मारपीट और अपमानजनक व्यवहार के मामले में प्रदर्शनकारी आदित्य नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के साथ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक व्यवहार किया गया. मामले को लेकर छात्रों और ग्रामीणों में आक्रोश है धरनारत लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए. साथ ही लोगों ने चंदौली जिलाधिकारी को मौके पर बुलाकर उनकी शिकायत सुनने की मांग की.

धरने पर बैठे छात्रों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा. तहसील परिसर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से माहौल गरमाया हुआ है. हालांकि, प्रधानाचार्य पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश

Chandauli News: चंदौली में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, देवदत्तपुर-सोनवार के जंगलों में सघन कांबिंग; थानाध्यक्ष महेश सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Chandauli News: चंदौली में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, देवदत्तपुर-सोनवार के जंगलों में सघन कांबिंग; थानाध्यक्ष महेश सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
error: Content is protected !!