Current Date

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

|
Published on: 23 August 2026, 2:46 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने गोवध के मुकदमे में फ़रार दो शातिर गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों को 23 अगस्त की रात करीब डेढ़ बजे रिंग रोड पचफेड़वा सर्विस लेन के पास से पकड़ा.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल यादव (21) निवासी तालाबेला, थाना चोलापुर, वाराणसी और सुंदरम उर्फ़ नीरज यादव (25) निवासी बभनपुरा, थाना चौबेपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। दोनों थाना अलीनगर में दर्ज मुकदमा गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में फ़रार थे.

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 22 अगस्त को वे वाहन से गोवंश लेकर जा रहे थे। पुलिस की चेकिंग देखकर वाहन छोड़कर भाग निकले थे। इस दौरान राहुल की पहनी हुई चेन गिर गई थी। दोनों उसी चेन को मोबाइल की रोशनी में खोजने के लिए मौके पर पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार राहुल यादव के खिलाफ चंदौली, वाराणसी और जौनपुर के विभिन्न थानों में गौ-तस्करी, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं. वहीं सुंदरम उर्फ नीरज यादव के खिलाफ भी चंदौली और वाराणसी में गौ-तस्करी समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं.

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस और स्वाट प्रभारी निरीक्षक रामजन्म यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद भारद्वाज राणा प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, रामानंद याद, आशुतोष सिंह, सतीश सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह की टीम ने की. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

अगला लेख

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार

Chandauli News: वाराणसी जोन में 25 इनामी अपराधी गिरफ्तार, चंदौली पुलिस ने सबसे ज्यादा 11 इनामी बदमाशों को दबोचा; 7 पर था 50 हजार का इनाम

Chandauli News: वाराणसी जोन में 25 इनामी अपराधी गिरफ्तार, चंदौली पुलिस ने सबसे ज्यादा 11 इनामी बदमाशों को दबोचा; 7 पर था 50 हजार का इनाम
error: Content is protected !!