Current Date

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

|
Published on: 20 August 2026, 3:28 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर भारतीय डाक विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, कुरहना  में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान में विद्यालय के छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक करीब 700 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया.

डाक विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए विशेष राखी लिफाफे के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ-साथ भारतीय सेना, पैरामिलिट्री फोर्स, उत्तर प्रदेश पुलिस सहित अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को राखियां और शुभकामना संदेश भेजे. बच्चों ने अपने संदेशों के माध्यम से जवानों के प्रति सम्मान, प्रेम और देशसेवा के लिए आभार व्यक्त किया. राखी के साथ संदेश भेजने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. नन्हे-मुन्ने बच्चों में भारतीय सेना और सुरक्षा बलों के जवानों के प्रति सम्मान और अपनापन साफ नजर आया.

इस विशेष अभियान में भारतीय डाक विभाग की ओर से चंदौली जनपद के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दिनेश तिवारी मौजूद रहे. विद्यालय परिवार की ओर से डीन डॉ. आर.पी. सिंह सहित शिक्षक कुमार नंद, दीपमाला यादव, अपर्णा बनर्जी, अंकित राजपूत, जितेंद्र कुमार, आकाश सिंह राजपूत, विनय शर्मा, अखिलेश पांडे, प्रियंका यादव, नीतू मौर्य समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.

विद्यालय के डीन डॉ. आर.पी. सिंह ने बच्चों के उत्साह और सेना व पैरामिलिट्री फोर्स के प्रति सम्मान भाव की सराहना करते हुए डाक विभाग की इस पहल के लिए आभार जताया. उन्होंने बच्चों को भारतीय सेना समेत सभी सुरक्षा बलों और सैनिकों के प्रति सम्मान एवं सेवा भाव रखने के लिए प्रेरित किया.

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना
error: Content is protected !!