Current Date

Chandauli Crime: मासूम से हैवानियत पर चकिया में उबाल, व्यापारियों ने बाजार में निकाला विरोध मार्च

|
Published on: 21 August 2026, 1:22 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. घटना के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष विष्णु जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी बाजार में निकले और घटना के खिलाफ विरोध जताया. व्यापारियों ने बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों से स्वेच्छा से दुकानें बंद रखने का आह्वान किया. उनका कहना था कि मासूम के साथ हुई हैवानियत बेहद गंभीर और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है. व्यापारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए मासूम को हर हाल में न्याय दिलाने की मांग की.

व्यापारियों ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच को लेकर कथित लापरवाही का आरोप भी लगाया और अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी दर्ज कराई. अधिकारियों से मुलाकात के बाद व्यापारियों को उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.

वहीं, पुलिस ने घटना के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है. व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि मासूम को नया मिलने तक व्यापारी समाज उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!