Current Date

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

|
Published on: 23 August 2026, 5:05 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. केशवपुर गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी शिवकुमार के घर को निशाना बना लिया. घर के लोग छत पर सो रहे थे और चोर मकान के पीछे की तरफ से सेंध लगाकर अंदर दाखिल हो गए. दो कमरों को खंगालने के बाद चोर नकदी और आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए.

रविवार की सुबह परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वहां सामान बिखरा देखकर सन्न रह गए. अलमारी की जांच करने पर सोने के दो झुमके एक सोने की बाली पीतल के कई बर्तन और करीब 20000 नगदी गायब मिले. परिजनों के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये है.

रात के सन्नाटे में वारदात —

बताया गया कि शनिवार रात शिवकुमार का परिवार मकान की छत पर सोया था। बाद में परिवार के कुछ सदस्य नीचे आकर दूसरे कमरे में सो गए। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे से सेंध लगाई और दो कमरों में प्रवेश कर गए। चोरों ने अलमारी खोलकर कीमती सामान निकाला और वारदात को अंजाम देकर मौके से निकल गए.

सुबह चोरी का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली.

तालाब के पास मिला कुछ सामान —

परिजनों ने बताया कि चोरी के बाद चोर कुछ सामान गांव के पास स्थित तालाब के किनारे छोड़ गए थे। बाद में वह सामान बरामद कर लिया गया. हालांकि सोने के आभूषण और नकदी समेत कई कीमती सामान अभी चोरी गए हैं.

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

इस संबंध में सदर कोतवाल बिंदेश्वरी पांडेय ने बताया कि घटना की अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!