Current Date

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

|
Published on: 17 August 2026, 12:46 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को सैयदराजा क्षेत्र के दुधारी गांव में विलेज यूथ स्पोर्ट्स के तत्वावधान में युवा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया.

प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रस्साकशी समेत विभिन्न पारंपरिक खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

इस अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा, “पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो होंगे पूरे ख़्वाब।”

रस्साकशी प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग और 60 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग की विजेता टीमों को डॉ. तिवारी ने अपनी ओर से एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया. वहीं आयोजन समिति की ओर से विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया.

डॉ. तिवारी ने कहा कि गांवों में आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच देती हैं. खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास मजबूत होता है. उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी.

कार्यक्रम में गो रक्षा समिति के परमानंद तिवारी, सवर्ण आर्मी के अध्यक्ष रत्नेश पाठक, गायत्री तिवारी, हास्य कवि रोहित पांडेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने में रविन्द्र कुमार सिंह, आलोक चौहान, विशाल चौहान, संजय प्रजापति, विकास चौहान, विशाल मौर्य, इन्द्रल चौहान, ओमकार, रवि सिंह, भरभेश्वर सिंह चौहान, रिज्जू चौहान तथा दिलीप सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना
error: Content is protected !!