Current Date

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

|
Published on: 22 August 2026, 9:09 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. कुएं से खराब समरसेबल निकालने के लिए उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए. हादसे में जमाल, तौकीर आलम और वारिस अली की मौत होने की सूचना है. मृतकों की उम्र करीब 18 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है. वहीं चौथे व्यक्ति समशेर का इलाज चल रहा है.

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही चकिया क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान पुलिस टीम के पुलिस मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि कुएं के अंदर जहरीली गैस की मौजूदगी के कारण यह हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही राहत-बचाव की कार्रवाई शुरू की गई.

तीन लोगों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

इस संबध में चकिया सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मौके पर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत होने की आशंका है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!