Current Date

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार

|
Published on: 22 August 2026, 2:44 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—चकरघट्टा थाना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को वाहन से कुचलकर जान से मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी सतीश जायसवाल को मिर्जापुर जिले के राजगढ़ क्षेत्र स्थित जौनपुरिया ढाबे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई.

    जानकारी के अनुसार, ग्राम बरवाडीह निवासी गोपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 3 जुलाई 2026 को दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच उसके पिता और उनके भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी. इसी दौरान सोनभद्र के वैनी निवासी हीरालाल, उसके पुत्र सतीश और भरत ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.

    आरोप है कि इसी दौरान सतीश जायसवाल ने अपने साथी भरत के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से वाहन संख्या UP64 AW 9932 को तेज गति से चलाते हुए गोपाल के पिता के ऊपर चढ़ा दिया. हादसे में उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए.

    पीड़ित की तहरीर पर चकरघट्टा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 34/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी.

    उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष चकरघट्टा महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र स्थित जौनपुरिया ढाबे के पास से वांछित अभियुक्त सतीश जायसवाल (28) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्राम बैनी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र का निवासी है और वर्तमान में ग्राम बरवाडीह, थाना चकरघट्टा में रह रहा था. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

    अगला लेख

    Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

    Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

    Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

    Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

    Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

    Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

    Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

    Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

    Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

    Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
    error: Content is protected !!