Current Date

मोहर्रम पर्व को लेकर मुग़लसराय कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक: प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर की चर्चा

|
Published on: 18 June 2026, 1:29 pm IST
Subscribe
ads

चंचल सिंह

चंदौली—मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के मुगलसराय कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार की शाम पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई. इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया. बैठक में मोहर्रम के जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक के दौरान, प्रशासन ने ताजियेदारों से शपथ पत्र लिए. इन शपथ पत्रों में ताज़िया जुलूस का रूट, ताजिया की ऊंचाई, कर्बला का नाम, जुलूस शुरू होने और समाप्त होने का स्थान व समय, तथा रास्ते में संभावित समस्याओं जैसी विस्तृत जानकारी दर्ज की गई.

अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.अधिकारियों ने अफवाहों या भ्रामक जानकारियों पर ध्यान न देने और माहौल खराब करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया. पुलिस प्रशासन ने बताया कि मोहर्रम को देखते हुए वे पूरी तरह अलर्ट हैं और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि पर्व के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो. इस बैठक में मुख्य रूप से SDM राजीव मोहन सक्सेना, CO अरुण सिंह, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी व बिजली विभाग, थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह और समस्त चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना —
अगला लेख

Chandauli News: चकिया ब्लॉक में महिला शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

बाजार में तेजी वाले शेयरों पर दांव, 24 जुलाई तक खुला NJ Momentum Fund का NFO, मोमेंटम निवेश रणनीति पर आधारित नई स्कीम, विशेषज्ञों ने निवेश से पहले जोखिम समझने की दी सलाह

बाजार में तेजी वाले शेयरों पर दांव, 24 जुलाई तक खुला NJ Momentum Fund का NFO, मोमेंटम निवेश रणनीति पर आधारित नई स्कीम, विशेषज्ञों ने निवेश से पहले जोखिम समझने की दी सलाह

Chandauli News: टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षक संघ ने सांसद विनोद कुमार बिंद को सौंपा ज्ञापन, संसद में मुद्दा उठाने का आश्वासन

Chandauli News: टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षक संघ ने सांसद विनोद कुमार बिंद को सौंपा ज्ञापन, संसद में मुद्दा उठाने का आश्वासन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर ओएचई तार टूटने से रेल संचालन बाधित, कई ट्रेनें रुकीं

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर ओएचई तार टूटने से रेल संचालन बाधित, कई ट्रेनें रुकीं

Chandauli News: शहर कांग्रेस कमेटी ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन, काली मंदिर हादसे के मृतक परिवार को 1 करोड़ मुआवजे की मांग

Chandauli News: शहर कांग्रेस कमेटी ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन, काली मंदिर हादसे के मृतक परिवार को 1 करोड़ मुआवजे की मांग
error: Content is protected !!