Current Date

कैलाशपुरी में लगा जनचौपाल, ईओ और चेयरमैन ने सुनी जनता की समस्याएं— सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था पर दिया त्वरित निस्तारण का निर्देश

|
Published on: 12 November 2025, 3:41 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। नगर के कैलाशपुरी मोहल्ले में बुधवार को नगर पालिका परिषद की ओर से जनचौपाल का आयोजन किया गया. इस दौरान नगर पालिका ईओ और चेयरमैन की अध्यक्षता में स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं. मोहल्लेवासियों ने सड़क और नाली की सफाई, पेयजल आपूर्ति, जलभराव, स्ट्रीट लाइट और कूड़ा निस्तारण जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं. ईओ ने कहाँ- कैलाशपुरी वार्ड की मुख्य समस्या नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट की थी. जिसे तत्काल निस्तारण करने का आदेश जारी किया गया और मौके पर जाकर उसका आकलन भी किया गया. मौके पर संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. उन्होंने कहा कि नगर की सफाई और प्रकाश व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

वार्ड वासियों की समस्या का निस्तारण करने मौके पर पहुंचे ईओ


चौपाल के दौरान चेयरमैन ने कहा कि जनचौपाल का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करना है. मौके पर सफाई निरीक्षक और जलकल विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों से सुझाव प्राप्त किए और समाधान की रूपरेखा बताई. मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा.

अगला लेख

Chandauli News: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में तबादलों की तैयारी तेज, चंदौली के 27 निरीक्षक जाएंगे गैरजनपद!

Chandauli News: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में तबादलों की तैयारी तेज, चंदौली के 27 निरीक्षक जाएंगे गैरजनपद!

Chandauli News: मुगलसराय में सांसद डॉ. विनोद बिंद के आवास पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व, परिवार के सदस्यों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

Chandauli News: मुगलसराय में सांसद डॉ. विनोद बिंद के आवास पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व, परिवार के सदस्यों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

Mirzapur News: छठ पूजा से पहले मिर्जापुर पुलिस में फेरबदल; तीन थानों को मिले नए प्रभारी, महेंद्र कुमार को मिली पड़री थाने की कमान, अजीत कुमार सिंह पुलिस लाइन भेजे गए, देखें लिस्ट…..

Mirzapur News: छठ पूजा से पहले मिर्जापुर पुलिस में फेरबदल; तीन थानों को मिले नए प्रभारी, महेंद्र कुमार को मिली पड़री थाने की कमान, अजीत कुमार सिंह पुलिस लाइन भेजे गए, देखें लिस्ट…..

Chandauli News: चंदौली पुलिस में बड़ा फेरबदल! चार दर्जन आरक्षियों के कार्यक्षेत्र बदले, देहात-पहाड़ से शहर की कोतवालियों में मिली तैनाती

Chandauli News: चंदौली पुलिस में बड़ा फेरबदल! चार दर्जन आरक्षियों के कार्यक्षेत्र बदले, देहात-पहाड़ से शहर की कोतवालियों में मिली तैनाती

Chandauli News: फेफड़ों के संक्रमण से जंग हार गए हेड कांस्टेबल मुकेश यादव, वाराणसी के निजी अस्पताल में निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli News: फेफड़ों के संक्रमण से जंग हार गए हेड कांस्टेबल मुकेश यादव, वाराणसी के निजी अस्पताल में निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण
error: Content is protected !!