Current Date

चंदौली जिले के टॉपर बेटी को सूर्य हॉस्पिटल के प्रबंधक ने किया सम्मानित: पहले भी मेधावी छात्राओं का सहयोग कर चुके हैं डॉ. गौतम त्रिपाठी

|
Published on: 5 May 2026, 8:57 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— इंटरमीडिएट में जिला टॉपर बेटी को सूर्य हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर गौतम त्रिपाठी ने सम्मानित करते हुए उसका हौसला बढ़ाया. छात्रा रेखा बिंद धानापुर इलाके के कवाई-पहाड़पुर गांव की रहने वाली है. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 93.02 अंक हासिल कर चंदौली जनपद में पहला स्थान व उत्तर प्रदेश में 14वां स्थान प्राप्त किया है. छात्रा की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है. सोमवार को कलेक्ट परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम चंद्र मोहन गर्ग की उपस्थिति में छात्रा रेखा बिंद को प्रशस्ति पत्र और 12 हज़ार की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान डॉक्टर गौतम त्रिपाठी ने छात्रा को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि बेटी ने सफलता हासिल कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है. अगर लगन और लक्ष्य बनाकर तैयारी करें जिससे सफलता मिलना तय है. उन्होंने कहा कि रेखा जैसी प्रतिभाएं समाज के लिए प्रेरणा है और अन्य छात्राओं को भी इनसे सीख लेनी चाहिए. उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वह अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें. इस मौके समाजसेवी दुर्गेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इंटरमीडिएट टॉपर छात्रा को सम्मानित करते डॉ.गौतम त्रिपाठी

पहले भी सूर्य हॉस्पिटल द्वारा मेधावी छात्राओं को साइकिल का किया जा चुका है वितरण —

चंदौली जनपद के प्रतिष्ठित सूर्या अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर गौतम त्रिपाठी चिकित्सा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन हमेशा करते हुए एक नया मिसाल पेश करते है. सोमवार को जिले की मेधावी छात्रा को प्रशस्ति पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया. इसके पहले बीते 6 जनवरी को आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा तीन मेधावी छात्राओं को साइकिल देकर सम्मानित किया था. यह सराहनीय कदम समाजसेवी दुर्गेश सिंह की विशेष पहल पर उठाया गया था. यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ अरुण सिंह और महिला थाना प्रभारी पूजा कौर की मौजूदगी में हुआ था. पुलिस के अधिकारियों ने अस्पताल के इस मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा था ऐसे प्रयासों से समाज के वंचित तबके को मुख्यधारा से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है.

सीओ कार्यालय में मेधावी छात्राओं को साइकिल किया था वितरण —
अगला लेख

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी
error: Content is protected !!