Current Date

चंदौली पुलिस को मिली बड़ी मजबूती: जिले के थानों पर हुई 516 नए आरक्षियों की तैनाती. पासिंग आउट परेड के बाद मुगलसराय से लेकर नौगढ़ तक 415 पुरुष और 101 महिला आरक्षी फोर्स में हुए शामिल

|
Published on: 27 April 2026, 11:38 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। जिले की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए पुलिस महकमे को बड़ी संख्या में नए जवान मिले हैं। 26 अप्रैल को पासिंग आउट परेड के बाद 516 नए आरक्षियों की तैनाती चंदौली जिले में की गई है। इनमें 415 पुरुष और 101 महिला आरक्षी शामिल हैं। नए जवानों के जुड़ने से पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। पुलिस विभाग द्वारा इन आरक्षियों को जिले के विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। मुगलसराय थाना क्षेत्र में 36 पुलिसकर्मियों के साथ 8 महिला आरक्षी तैनात किए गए हैं, जबकि अलीनगर में 34 आरक्षी, जिनमें 7 महिला शामिल हैं, को जिम्मेदारी दी गई है। सकलडीहा कोतवाली में 30 आरक्षी (7 महिला), चंदौली में 36 (8 महिला) और सैयदराजा में 37 आरक्षी (6 महिला) की तैनाती की गई है।
इसी तरह बबुरी में 35 (6 महिला), चकिया में 32 (7 महिला), बलुआ में 36 (6 महिला) और नौगढ़ में 30 आरक्षी (6 महिला) को तैनात किया गया है। महिला थाना को 10 महिला आरक्षी मिले हैं। चक्करघट्टा में 29 (7 महिला), कंदवा में 30 (6 महिला), इलिया में 26 (7 महिला), धीना में 35 (6 महिला) और शहाबगंज में 27 आरक्षी (7 महिला) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी चंदौली आकाश पटेल ने बताया कि नए जवानों की तैनाती से न केवल थानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के प्रयासों को भी बल मिलेगा। खासतौर पर महिला आरक्षियों की संख्या बढ़ने से महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी तेजी से कार्रवाई संभव हो सकेगी।

अगला लेख

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी
error: Content is protected !!