Current Date

Chandauli News: मुगलसराय में कांवरियों की राह आसान: सिविल डिफेंस ने संभाली यातायात की कमान, डिलेक्स शौचालय पर मिल रही नि:शुल्क चाय-पानी की सुविधा

|
Published on: 10 August 2026, 5:48 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सावन के सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की ओर से उनकी सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए. एक ओर सिविल डिफेंस कोर की टीम ने वीआईपी गेट के पास यातायात व्यवस्था की कमान संभालकर कांवरियों की राह सुगम बनाई, वहीं दूसरी ओर सर्कुलेटिंग एरिया स्थित डिलेक्स शौचालय पर कांवरियों के लिए नि:शुल्क चाय और पानी की व्यवस्था की गई.

वीआईपी गेट के पास यातायात क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा एवं प्रभारी सत्य प्रकाश यादव सहित ड्यूटी कंट्रोलर योगेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की टीम मौके पर तैनात रही.टीम ने कांवरियों की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखा। इस दौरान कांवरियों को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया.

सिविल डिफेंस टीम में नंदकुमार गुप्ता (वार्डन), शारदानंद मिश्रा, शशि शेखर झा, अनिल कुमार, राहुल पांडे, क्रांति कुमार शर्मा, राहुल कुमार, प्रवीण, आशीष, सुखराज तिवारी, अजीत कुमार राय, विनय कुमार, शाबाज शेख एवं यज्ञवीर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. टीम ने सावन के सोमवार को कांवरियों के बढ़ते आवागमन को देखते हुए लगातार यातायात व्यवस्था संभाली.

वहीं, कांवरियों की सुविधा के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित डिलेक्स शौचालय पर सुबह 5 बजे से देर रात 12 बजे तक नि:शुल्क चाय और पानी की व्यवस्था की गई है. डिलेक्स शौचालय के मैनेजर अजय जायसवाल और रामचंद्र ने बताया कि देवघर जाने वाले और वहां से वापस लौटने वाले सभी कांवरियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा.

उन्होंने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार तक कांवरियों के लिए यह व्यवस्था जारी रहेगी. डिलेक्स शौचालय प्रबंधन का कहना है कि लंबी यात्रा पर निकलने वाले कांवरियों को राहत देने और सेवा भाव से यह पहल की गई है.

सावन के सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर देवघर जाने वाले कांवरियों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है. ऐसे में यातायात व्यवस्था संभालने के साथ-साथ चाय-पानी की नि:शुल्क सुविधा मिलने से कांवरियों को काफी राहत मिल रही है.

अगला लेख

Varanasi News: वाराणसी जिला प्रशासन ने सावन माह को लेकर किया बैठक: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रोटोकॉल और वीआईपी दर्शन होंगे बंद

Varanasi News: वाराणसी जिला प्रशासन ने सावन माह को लेकर किया बैठक: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रोटोकॉल और वीआईपी दर्शन होंगे बंद

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

दिल्ली ब्लास्ट पर काशी का गहरा शोक, दशाश्वमेध और केदार घाट पर दीपदान कर दी गई श्रद्धांजलि

दिल्ली ब्लास्ट पर काशी का गहरा शोक, दशाश्वमेध और केदार घाट पर दीपदान कर दी गई श्रद्धांजलि

गंगा आरती की गूंज और दीपों की ज्योति से झिलमिलाया प्राचीन दशाश्वमेध घाट, देव दीपावली बनी अद्भुत दृश्यावली

गंगा आरती की गूंज और दीपों की ज्योति से झिलमिलाया प्राचीन दशाश्वमेध घाट, देव दीपावली बनी अद्भुत दृश्यावली

देवउठनी एकादशी पर आज, आज के दिन चावल खाने के साथ भूलकर ना करें ये काम

देवउठनी एकादशी पर आज, आज के दिन चावल खाने के साथ भूलकर ना करें ये काम

रमा एकादशी का व्रत आज, चावल खाने से करें परहेज, व्रत करने से मिलता है पुण्य

रमा एकादशी का व्रत आज, चावल खाने से करें परहेज, व्रत करने से मिलता है पुण्य
error: Content is protected !!