Current Date

Chandauli News: चंदौली में आटा चक्की पर मौत बनकर दौड़ा करंट, 28 वर्षीय वकील बिंद की गई जान; परिवार में मचा कोहराम

|
Published on: 23 October 2026, 3:41 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जनपद में करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान खुरहट गांव निवासी बचई बिंद के पुत्र वकील बिंद के रूप में हुई है. युवक आटा चक्की चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी असमय मौत से पत्नी और एक मासूम बच्ची के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है.

जानकारी के अनुसार, वकील बिंद आटा चक्की पर गेहूं पीसने का काम करता था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

घटना की सूचना पर कंदवा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है. मृतक आटा चक्की चलाने का काम करता था. शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

एक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार: जिस युवक की कमाई से घर का खर्च चलता था, उसकी मौत के बाद पत्नी और मासूम बच्ची बेसहारा हो गई हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में सनसनीखेज वारदात! नहर में बोरे के अंदर मिला गर्दन कटा शव, दो जगह शव पड़े होने की सूचना से मचा हड़कंप

Chandauli Crime: चंदौली में सनसनीखेज वारदात! नहर में बोरे के अंदर मिला गर्दन कटा शव, दो जगह शव पड़े होने की सूचना से मचा हड़कंप

Chandauli News: चंदौली में तैनात दारोगा विजय कुमार राय का निधन: ड्यूटी के बाद टहलने गए दरोगा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत; पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli News: चंदौली में तैनात दारोगा विजय कुमार राय का निधन: ड्यूटी के बाद टहलने गए दरोगा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत; पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli Crime: चंदौली में ट्रक खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप! 3.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के बाद संपर्क बंद, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में ट्रक खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप! 3.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के बाद संपर्क बंद, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: दुर्गा पूजा देखने गए लोग ढूंढते रह गए बाइक, इधर चोरी कर ठिकाने लगाने निकले आरोपी; अलीनगर पुलिस ने तीन को दबोचा, तीन बाइक बरामद, कथित सरगना फरार

Chandauli Crime: दुर्गा पूजा देखने गए लोग ढूंढते रह गए बाइक, इधर चोरी कर ठिकाने लगाने निकले आरोपी; अलीनगर पुलिस ने तीन को दबोचा, तीन बाइक बरामद, कथित सरगना फरार

Chandauli News: चंदौली में नाबालिग से जुड़े मामले की विवेचना में लापरवाही, दरोगा अभिमन्यु राय सस्पेंड; SP आकाश पटेल की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल

Chandauli News: चंदौली में नाबालिग से जुड़े मामले की विवेचना में लापरवाही, दरोगा अभिमन्यु राय सस्पेंड; SP आकाश पटेल की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल

Chandauli News: दिवाली नजदीक आते ही मुगलसराय में सजने लगे जुए के फड़! पुलिस की छापेमारी में 3 जुआरी गिरफ्तार, 6500 रुपये नकद बरामद

Chandauli News: दिवाली नजदीक आते ही मुगलसराय में सजने लगे जुए के फड़! पुलिस की छापेमारी में 3 जुआरी गिरफ्तार, 6500 रुपये नकद बरामद
error: Content is protected !!