Current Date

Chandauli News: 20वीं बार अयोध्या के लिए रवाना हुई निःशुल्क तीर्थयात्रा, डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की पहल पर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

|
Published on: 19 September 2026, 4:29 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा, चंदौली की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के तहत शनिवार, 19 सितंबर 2026 को श्रद्धालुओं का जत्था वातानुकूलित बस से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ. यह विद्यालय द्वारा आयोजित 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं ऐसे परिवारों को धार्मिक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है, जिनके लिए स्वयं तीर्थयात्रा की व्यवस्था करना कठिन होता है. विद्यालय द्वारा नियमित रूप से संचालित यह सेवा शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्व और सेवा भावना का हिस्सा है.

शिक्षा के साथ वित्तीय शिक्षा पर भी जोर

विद्यालय के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी, LTP Calculator के आविष्कारक एवं वित्तीय विशेषज्ञ, के निर्देशन में विद्यालय में CBSE पाठ्यक्रम के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं वित्तीय शिक्षा से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है. डॉ. तिवारी के अनुसार, कक्षा 6 से ही विद्यार्थियों को फाइनेंशियल एजुकेशन की जानकारी दी जाती है, ताकि बच्चे कम उम्र से ही बचत, निवेश और वित्तीय अनुशासन की बुनियादी समझ विकसित कर सकें.

विद्यालय नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित है। प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा CBSE के निर्धारित मानकों के अनुरूप शैक्षणिक व्यवस्था एवं विद्यालय संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है.

सुल्तानपुर में खुलेगी विद्यालय की नई शाखा

डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने बताया कि डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की नई शाखा शीघ्र ही सुल्तानपुर जनपद में शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक एवं व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराना है

आगामी यात्राओं की सीटें भी पहले से बुक

निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा को लेकर क्षेत्र में लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक आगामी कई महीनों की यात्राओं के लिए सीटें पहले ही आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कराकर बुक कराई जा चुकी हैं.

यात्रा पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों एवं सुविधाओं की सराहना की.

20वीं अयोध्या तीर्थयात्रा के अवसर पर बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, रामअवध विश्वकर्मा, विकास तिवारी, आशा देवी, वकील सिंह, सिंकू पाठक, रोहित सेठ, संजय, श्रेया पाण्डेय, हरीश पाण्डेय, सुनीता देवी, आंचल पाण्डेय, परमहंस तिवारी, ॐ पाण्डेय, चंद्रशेखर पाठक, शकुंतला पाठक, धर्मेंद्र पाठक, आयुष पाठक, सागर शर्मा, विनीत दुबे, पवन तिवारी, रवि पाण्डेय, अमित कुमार, सुषमा देवी एवं पुष्पा गिरि सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे.

विद्यालय प्रबंधन ने सभी तीर्थयात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ समाजसेवा और जनहित से जुड़ी गतिविधियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी.

अगला लेख

Varanasi News: दुर्गाकुंड में आज से सजेगी सुरों की महफिल, तीन दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह का शुभारंभ; रात 8:30 से सुबह 5 बजे तक गूंजेगा संगीत

Varanasi News: दुर्गाकुंड में आज से सजेगी सुरों की महफिल, तीन दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह का शुभारंभ; रात 8:30 से सुबह 5 बजे तक गूंजेगा संगीत

Chandauli News: मुगलसराय में कांवरियों की राह आसान: सिविल डिफेंस ने संभाली यातायात की कमान, डिलेक्स शौचालय पर मिल रही नि:शुल्क चाय-पानी की सुविधा

Chandauli News: मुगलसराय में कांवरियों की राह आसान: सिविल डिफेंस ने संभाली यातायात की कमान, डिलेक्स शौचालय पर मिल रही नि:शुल्क चाय-पानी की सुविधा

Varanasi News: वाराणसी जिला प्रशासन ने सावन माह को लेकर किया बैठक: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रोटोकॉल और वीआईपी दर्शन होंगे बंद

Varanasi News: वाराणसी जिला प्रशासन ने सावन माह को लेकर किया बैठक: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रोटोकॉल और वीआईपी दर्शन होंगे बंद

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

दिल्ली ब्लास्ट पर काशी का गहरा शोक, दशाश्वमेध और केदार घाट पर दीपदान कर दी गई श्रद्धांजलि

दिल्ली ब्लास्ट पर काशी का गहरा शोक, दशाश्वमेध और केदार घाट पर दीपदान कर दी गई श्रद्धांजलि

गंगा आरती की गूंज और दीपों की ज्योति से झिलमिलाया प्राचीन दशाश्वमेध घाट, देव दीपावली बनी अद्भुत दृश्यावली

गंगा आरती की गूंज और दीपों की ज्योति से झिलमिलाया प्राचीन दशाश्वमेध घाट, देव दीपावली बनी अद्भुत दृश्यावली
error: Content is protected !!