Current Date

Varanasi News: दुर्गाकुंड में आज से सजेगी सुरों की महफिल, तीन दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह का शुभारंभ; रात 8:30 से सुबह 5 बजे तक गूंजेगा संगीत

|
Published on: 8 September 2026, 5:22 pm IST
Subscribe
ads

वाराणसी— वाराणसी के दुर्गाकुंड में स्थित श्री दुर्गा महारानी जी के वार्षिक श्रृंगार महोत्सव के तहत तीन दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह का शुभारंभ मंगलवार से श्री दुर्गा मंदिर, दुर्गाकुंड में शुरू हो गया. समारोह 8 से 10 सितंबर तक चलेगा.
प्रत्येक दिन रात 8:30 बजे से सुबह पांच बजे तक संगीत की महफिल सजेगी. पहले दिन सितार, शहनाई, शास्त्रीय गायन, बांसुरी वादन और कथक नृत्य समेत विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी. कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.

वाद्य यंत्रों की संगत बढ़ाएगी प्रस्तुति की गरिमा— समारोह में मुख्य कलाकारों के साथ शहनाई, सितार, वायलिन, तबला और दुग्गड़ सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों के संगत कलाकार भी मौजूद रहेंगे. सुर और ताल की जुगलबंदी के बीच कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच शास्त्रीय संगीत की यह महफिल आयोजन को और खास बनाएगी.

तीन दिनों तक चलेगा संगीत का सिलसिला —आयोजक पं. राजेश्वर नाथ दुबे और संयोजक विश्वेश्वर झां ने बताया कि वार्षिक श्रृंगार महोत्सव के तहत हर वर्ष संगीत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस बार भी तीन दिनों तक लगातार शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में अलग-अलग विधाओं के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी को इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है. कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों के साथ ही शहर के कला और संस्कृति से जुड़े लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. तीन दिनों तक दुर्गाकुंड में देर रात तक सुर, ताल और नृत्य की त्रिवेणी देखने को मिलेगी.

रिपोर्ट —चंचल सिंह

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय में कांवरियों की राह आसान: सिविल डिफेंस ने संभाली यातायात की कमान, डिलेक्स शौचालय पर मिल रही नि:शुल्क चाय-पानी की सुविधा

Chandauli News: मुगलसराय में कांवरियों की राह आसान: सिविल डिफेंस ने संभाली यातायात की कमान, डिलेक्स शौचालय पर मिल रही नि:शुल्क चाय-पानी की सुविधा

Varanasi News: वाराणसी जिला प्रशासन ने सावन माह को लेकर किया बैठक: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रोटोकॉल और वीआईपी दर्शन होंगे बंद

Varanasi News: वाराणसी जिला प्रशासन ने सावन माह को लेकर किया बैठक: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रोटोकॉल और वीआईपी दर्शन होंगे बंद

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

दिल्ली ब्लास्ट पर काशी का गहरा शोक, दशाश्वमेध और केदार घाट पर दीपदान कर दी गई श्रद्धांजलि

दिल्ली ब्लास्ट पर काशी का गहरा शोक, दशाश्वमेध और केदार घाट पर दीपदान कर दी गई श्रद्धांजलि

गंगा आरती की गूंज और दीपों की ज्योति से झिलमिलाया प्राचीन दशाश्वमेध घाट, देव दीपावली बनी अद्भुत दृश्यावली

गंगा आरती की गूंज और दीपों की ज्योति से झिलमिलाया प्राचीन दशाश्वमेध घाट, देव दीपावली बनी अद्भुत दृश्यावली

देवउठनी एकादशी पर आज, आज के दिन चावल खाने के साथ भूलकर ना करें ये काम

देवउठनी एकादशी पर आज, आज के दिन चावल खाने के साथ भूलकर ना करें ये काम
error: Content is protected !!