चंदौली—पड़ाव क्षेत्र में आयोजित होने वाले एयर शो को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (पीडीडीयू नगर) के सभी विद्यालय 22 और 24 अक्टूबर को बंद रहेंगे. इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी.
इस संबंध में जिलाधिकारी चंदौली चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि एयर शो के दौरान यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संबंधित क्षेत्रों में पड़ने वाले विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम लोगों को आवागमन में परेशानी से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है.
गौरतलब है कि पड़ाव क्षेत्र में 22 से 24 अक्टूबर के बीच एयर शो का कार्यक्रम निर्धारित है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही और यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क है. स्कूलों को बंद रखने के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा जारी रह सके.
प्रशासन का उद्देश्य एयर शो के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और आमजन को होने वाली असुविधा को कम करना है.









