Current Date

Varanasi News: नए सीईओ सत्यम मिश्र ने संभाली कमान, काशी विश्वनाथ धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

|
Published on: 22 September 2026, 6:28 pm IST
Subscribe
ads

वाराणसी—श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया.

सीईओ ने प्रवेश-निकास मार्ग, जिग-जैग दर्शन व्यवस्था, कतार प्रबंधन, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और विश्राम व्यवस्था का निरीक्षण किया. साथ ही वृद्ध व जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए संचालित मुमुक्षु भवन की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो. कतार प्रबंधन, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था लगातार दुरुस्त रखने के साथ सभी श्रद्धालु सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए.

सीईओ सत्यम मिश्र ने कहा कि धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक दर्शन कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है. व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे. निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण, एसडीएम पवन प्रकाश पाठक सहित मंदिर न्यास एवं परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.

बाईट – मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्रा
अगला लेख

Chandauli News: 20वीं बार अयोध्या के लिए रवाना हुई निःशुल्क तीर्थयात्रा, डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की पहल पर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

Chandauli News: 20वीं बार अयोध्या के लिए रवाना हुई निःशुल्क तीर्थयात्रा, डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की पहल पर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

Varanasi News: दुर्गाकुंड में आज से सजेगी सुरों की महफिल, तीन दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह का शुभारंभ; रात 8:30 से सुबह 5 बजे तक गूंजेगा संगीत

Varanasi News: दुर्गाकुंड में आज से सजेगी सुरों की महफिल, तीन दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह का शुभारंभ; रात 8:30 से सुबह 5 बजे तक गूंजेगा संगीत

Chandauli News: मुगलसराय में कांवरियों की राह आसान: सिविल डिफेंस ने संभाली यातायात की कमान, डिलेक्स शौचालय पर मिल रही नि:शुल्क चाय-पानी की सुविधा

Chandauli News: मुगलसराय में कांवरियों की राह आसान: सिविल डिफेंस ने संभाली यातायात की कमान, डिलेक्स शौचालय पर मिल रही नि:शुल्क चाय-पानी की सुविधा

Varanasi News: वाराणसी जिला प्रशासन ने सावन माह को लेकर किया बैठक: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रोटोकॉल और वीआईपी दर्शन होंगे बंद

Varanasi News: वाराणसी जिला प्रशासन ने सावन माह को लेकर किया बैठक: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रोटोकॉल और वीआईपी दर्शन होंगे बंद

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

दिल्ली ब्लास्ट पर काशी का गहरा शोक, दशाश्वमेध और केदार घाट पर दीपदान कर दी गई श्रद्धांजलि

दिल्ली ब्लास्ट पर काशी का गहरा शोक, दशाश्वमेध और केदार घाट पर दीपदान कर दी गई श्रद्धांजलि
error: Content is protected !!