Current Date

Chandauli News: चंदौली में नाबालिग से जुड़े मामले की विवेचना में लापरवाही, दरोगा अभिमन्यु राय सस्पेंड; SP आकाश पटेल की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल

|
Published on: 20 October 2026, 6:28 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सकलडीहा कोतवाली में तैनात दरोगा अभिमन्यु राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मामले में नाबालिग के परिजनों ने दरोगा पर लापरवाही के साथ ही बालिका से मोबाइल पर बातचीत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी. जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई.

जानकारी के अनुसार, सकलडीहा कस्बे की निवासी एक नाबालिग बीते 27 अगस्त को ट्रेन से घर छोड़कर अपने प्रेमी के पास जा रही थी. सूचना मिलने पर सकलडीहा पुलिस सक्रिय हुई और मध्य प्रदेश के सतना के पास ट्रेन से बालिका को बरामद कर लिया. इसके बाद उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

आरोप है कि कुछ दिनों बाद बालिका और संबंधित युवक के बीच मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला फिर शुरू हो गया. इसकी जानकारी होने पर परिजन सकलडीहा कोतवाली पहुंचे और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामले की विवेचना थाने में तैनात दरोगा अभिमन्यु राय को सौंपी गई.

परिजनों का आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा द्वारा बालिका से मोबाइल पर बातचीत की गई, जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और बालिका का मोबाइल ले लिया. इसके बाद बालिका के दोबारा घर छोड़कर चले जाने की बात सामने आई. इससे परेशान परिजनों ने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से शिकायत कर दरोगा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए.

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराई. जांच में प्रथम दृष्टया विवेचना में लापरवाही सामने आने पर दरोगा अभिमन्यु राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

इस संबंध में सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि विवेचना में लापरवाही के मामले में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में सनसनीखेज वारदात! नहर में बोरे के अंदर मिला गर्दन कटा शव, दो जगह शव पड़े होने की सूचना से मचा हड़कंप

Chandauli Crime: चंदौली में सनसनीखेज वारदात! नहर में बोरे के अंदर मिला गर्दन कटा शव, दो जगह शव पड़े होने की सूचना से मचा हड़कंप

Chandauli News: चंदौली में तैनात दारोगा विजय कुमार राय का निधन: ड्यूटी के बाद टहलने गए दरोगा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत; पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli News: चंदौली में तैनात दारोगा विजय कुमार राय का निधन: ड्यूटी के बाद टहलने गए दरोगा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत; पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli Crime: चंदौली में ट्रक खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप! 3.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के बाद संपर्क बंद, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में ट्रक खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप! 3.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के बाद संपर्क बंद, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: दुर्गा पूजा देखने गए लोग ढूंढते रह गए बाइक, इधर चोरी कर ठिकाने लगाने निकले आरोपी; अलीनगर पुलिस ने तीन को दबोचा, तीन बाइक बरामद, कथित सरगना फरार

Chandauli Crime: दुर्गा पूजा देखने गए लोग ढूंढते रह गए बाइक, इधर चोरी कर ठिकाने लगाने निकले आरोपी; अलीनगर पुलिस ने तीन को दबोचा, तीन बाइक बरामद, कथित सरगना फरार

Chandauli News: दिवाली नजदीक आते ही मुगलसराय में सजने लगे जुए के फड़! पुलिस की छापेमारी में 3 जुआरी गिरफ्तार, 6500 रुपये नकद बरामद

Chandauli News: दिवाली नजदीक आते ही मुगलसराय में सजने लगे जुए के फड़! पुलिस की छापेमारी में 3 जुआरी गिरफ्तार, 6500 रुपये नकद बरामद

Chandauli News: सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!