Current Date

चंदौली पहुंचे प्रभारी मंत्री संजीव गौड़- कहा सरकार की योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचीं, किसानों-युवाओं का हित है सर्वोपरि जाने चंदौली आने की क्या थी खास वजह

|
Published on: 13 June 2026, 2:06 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री संजीव गौड़ शनिवार को चंदौली पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की सभी प्रमुख योजनाएं धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं और अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन के कारण प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने का अवसर मिला है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी गई है तथा भविष्य में भी जनता का आशीर्वाद सरकार को मिलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे।

प्रेस वार्ता में बोलते प्रभारी मंत्री —

किसानों से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए संजीव गौड़ ने कहा कि धान की नर्सरी तैयार होने से पहले नहरों में पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

रोजगार के मुद्दे पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। पढ़े-लिखे नौजवानों को विभिन्न माध्यमों से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी उद्देश्य के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के विकास के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है तथा जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में सपा सांसद की कार्यशैली पर घमासान! सेक्टर प्रभारी राजा खान ने जताई नाराजगी, उठाए गंभीर सवाल, बोले—पार्टी कार्यालय कुछ ही दूरी पर, फिर भी कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं पहुंचते सांसद

चंदौली मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, मरीजों की शिकायत पर डॉक्टरों पर जमकर बरसे, मेडिकल कॉलेज में धरना देने का किया ऐलान

चंदौली मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, मरीजों की शिकायत पर डॉक्टरों पर जमकर बरसे, मेडिकल कॉलेज में धरना देने का किया ऐलान

Chandauli News: चंदौली में सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Chandauli News: चंदौली में सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Chandauli News: मुग़लसराय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर काटा केक, मरीजों के बीच फल व मिठाई बांटी

Chandauli News: मुग़लसराय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर काटा केक, मरीजों के बीच फल व मिठाई बांटी

Chandauli News: भाजपा सरकार की योजनाएं विफल, घोटालों के स्मारक बनकर रह जाएंगी, सांसद वीरेंद्र सिंह ने कही बड़ी बात पूरी खबर पढ़ें P-7 न्यूज पर

Chandauli News: भाजपा सरकार की योजनाएं विफल, घोटालों के स्मारक बनकर रह जाएंगी, सांसद वीरेंद्र सिंह ने कही बड़ी बात पूरी खबर पढ़ें P-7 न्यूज पर

पीएम मोदी और सीएम योगी की अपील का दिखा असर: सांसद डॉ. विनोद बिंद ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, ई-रिक्शा से पहुंचे अपने अस्पताल

पीएम मोदी और सीएम योगी की अपील का दिखा असर: सांसद डॉ. विनोद बिंद ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, ई-रिक्शा से पहुंचे अपने अस्पताल
error: Content is protected !!