Current Date

Chandauli News: चंदौली में सपा सांसद की कार्यशैली पर घमासान! सेक्टर प्रभारी राजा खान ने जताई नाराजगी, उठाए गंभीर सवाल, बोले—पार्टी कार्यालय कुछ ही दूरी पर, फिर भी कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं पहुंचते सांसद

|
Published on: 20 August 2026, 3:07 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली —जिले में समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी नगर पंचायत चंदौली राजा खान ने पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद के चंदौली नगर में होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी कार्यालय को प्राथमिकता नहीं दी जाती, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में असंतोष है.

राजा खान —

राजा खान का दावा है कि सांसद के नगर में होने वाले कार्यक्रम कई बार पार्टी कार्यालय के बजाय नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार के यहां आयोजित होते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय कुछ ही दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद सांसद वहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं करते.

सेक्टर प्रभारी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को उम्मीद रहती है कि सांसद क्षेत्र में आने पर उनसे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है.

राजा खान ने चंदौली में नेशनल हाईवे के पिलरों को हटाने के मुद्दे को भी उठाया. उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद साधना सिंह ने इस मुद्दे को सदन में उठाया था. ऐसे में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह को भी जनता की समस्या को सदन में मजबूती से उठाना चाहिए.

राजा खान ने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती के लिए अपनी बात रख रहे हैं. उन्होंने सांसद से कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने और स्थानीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने की अपील की.

अगला लेख

चंदौली मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, मरीजों की शिकायत पर डॉक्टरों पर जमकर बरसे, मेडिकल कॉलेज में धरना देने का किया ऐलान

चंदौली मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, मरीजों की शिकायत पर डॉक्टरों पर जमकर बरसे, मेडिकल कॉलेज में धरना देने का किया ऐलान

Chandauli News: चंदौली में सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Chandauli News: चंदौली में सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Chandauli News: मुग़लसराय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर काटा केक, मरीजों के बीच फल व मिठाई बांटी

Chandauli News: मुग़लसराय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर काटा केक, मरीजों के बीच फल व मिठाई बांटी

चंदौली पहुंचे प्रभारी मंत्री संजीव गौड़- कहा सरकार की योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचीं, किसानों-युवाओं का हित है सर्वोपरि जाने चंदौली आने की क्या थी खास वजह

चंदौली पहुंचे प्रभारी मंत्री संजीव गौड़- कहा सरकार की योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचीं, किसानों-युवाओं का हित है सर्वोपरि जाने चंदौली आने की क्या थी खास वजह

Chandauli News: भाजपा सरकार की योजनाएं विफल, घोटालों के स्मारक बनकर रह जाएंगी, सांसद वीरेंद्र सिंह ने कही बड़ी बात पूरी खबर पढ़ें P-7 न्यूज पर

Chandauli News: भाजपा सरकार की योजनाएं विफल, घोटालों के स्मारक बनकर रह जाएंगी, सांसद वीरेंद्र सिंह ने कही बड़ी बात पूरी खबर पढ़ें P-7 न्यूज पर

पीएम मोदी और सीएम योगी की अपील का दिखा असर: सांसद डॉ. विनोद बिंद ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, ई-रिक्शा से पहुंचे अपने अस्पताल

पीएम मोदी और सीएम योगी की अपील का दिखा असर: सांसद डॉ. विनोद बिंद ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, ई-रिक्शा से पहुंचे अपने अस्पताल
error: Content is protected !!