Current Date

Chandauli News: मुग़लसराय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर काटा केक, मरीजों के बीच फल व मिठाई बांटी

|
Published on: 19 June 2026, 8:59 am IST
Subscribe
ads

चंचल सिंह —

चंदौली—जिले के मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को संगठन अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर राजकीय महिला अस्पताल जाकर मरीजों में फल वितरण किया, राहुल गांधी जी के दीर्घायु होने की कामना व प्रार्थना की. कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के प्रभारी डॉ एस.के चतुर्वेदी व चीफ फार्मासिस्ट इंद्रजीत उपस्थित रहे, इस दौरान कांग्रेसजनों ने गल्ला मंडी स्थित कैम्प कार्यालय पहुंच कर राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी. इस दौरान आयोजित गोष्ठी में शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने राहुल गांधी को दूसरा गांधी बताते हुए कहा कि राहुल गांधी गरीबों, पिछड़ों, शोषितो, युवाओं महिलाओं व मजलूमों के सच्चे हितैषी है, उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति का आंसू पोंछने का कार्य किया है, वह एकता और अखंडता के मजबूत संबल है, कार्यक्रम में मुगलसराय विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अशोक यादव ने कहा कि राहुल गांधी किसी भी जुल्म और दबाव के आगे झुकने वाले व्यक्ति नहीं है. देश की हितों की लड़ाई के लिए वह सतत संघर्षरत है. वही पीसीसी सदस्य अकील अहमद बाबू ने कहा कि राहुल गांधी जी के खिलाफ भाजपा के लोगों ने उनके छवि को लेकर अनर्गल प्रलाप किया. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि आज देश की जनता को उभरने का कार्य सिर्फ राहुल गांधी कर सकते हैं.

मरीजों को फल वितरित करते कांग्रेस नेता —

कार्यक्रम में शाहिद तौसीफ ने कहा कि राहुल गांधी ने अन्याय का हमेशा विरोध किया, सत्ता पक्ष के लोगों ने ईडीसीबीआई का दुरुपयोग कर कर उनको दबाने व झुकाने की कोशिश की लेकिन वह कभी नहीं डिगे.
कार्यक्रम में अशोक यादव, अकील अहमद बाबू दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, दशरथ चौहान, अनवर सादात, संजय जायसवाल, परमानंद पटेल, राकेश सिंह, तारिक अब्बास, डा हुमायूं साबिर राईन, रमेश पांडेय, मुन्नी सिंह, हेलेन पैट्रिक, डा इकरामुद्दीन हाशमी, मोहम्मद इमरान, इम्तियाज अहमद, रवि प्रकाश शर्मा, मृत्युंजय शर्मा, राजकुमार गोड, इसरार कुरैशी, मोहम्मद नियाज, दिलीप पाल, नेसार शाह, किशोरी लाल शर्मा, गुलाब गुप्ता, एहतेशाम उल हक, प्रेमनाथ जायसवाल, कन्हैया मोदनवाल, कल्लू चौरसिया, सोनू गिरी, इकबाल अहमद, सोनी कुरैशी, उमेश चौहान, रूपेश चौहान, अनवर कुरैशी, बृजेश चौहान आदि लोग उपस्थित रहें.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में सपा सांसद की कार्यशैली पर घमासान! सेक्टर प्रभारी राजा खान ने जताई नाराजगी, उठाए गंभीर सवाल, बोले—पार्टी कार्यालय कुछ ही दूरी पर, फिर भी कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं पहुंचते सांसद

चंदौली मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, मरीजों की शिकायत पर डॉक्टरों पर जमकर बरसे, मेडिकल कॉलेज में धरना देने का किया ऐलान

चंदौली मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, मरीजों की शिकायत पर डॉक्टरों पर जमकर बरसे, मेडिकल कॉलेज में धरना देने का किया ऐलान

Chandauli News: चंदौली में सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Chandauli News: चंदौली में सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

चंदौली पहुंचे प्रभारी मंत्री संजीव गौड़- कहा सरकार की योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचीं, किसानों-युवाओं का हित है सर्वोपरि जाने चंदौली आने की क्या थी खास वजह

चंदौली पहुंचे प्रभारी मंत्री संजीव गौड़- कहा सरकार की योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचीं, किसानों-युवाओं का हित है सर्वोपरि जाने चंदौली आने की क्या थी खास वजह

Chandauli News: भाजपा सरकार की योजनाएं विफल, घोटालों के स्मारक बनकर रह जाएंगी, सांसद वीरेंद्र सिंह ने कही बड़ी बात पूरी खबर पढ़ें P-7 न्यूज पर

Chandauli News: भाजपा सरकार की योजनाएं विफल, घोटालों के स्मारक बनकर रह जाएंगी, सांसद वीरेंद्र सिंह ने कही बड़ी बात पूरी खबर पढ़ें P-7 न्यूज पर

पीएम मोदी और सीएम योगी की अपील का दिखा असर: सांसद डॉ. विनोद बिंद ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, ई-रिक्शा से पहुंचे अपने अस्पताल

पीएम मोदी और सीएम योगी की अपील का दिखा असर: सांसद डॉ. विनोद बिंद ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, ई-रिक्शा से पहुंचे अपने अस्पताल
error: Content is protected !!