Jai tiwari —
चंदौली—भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रियंका तिवारी को काशी क्षेत्र की महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों की सूची में शामिल किया है. 12 अक्टूबर 2026 को जारी सूची के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलों की महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें चंदौली से प्रियंका तिवारी का नाम शामिल होने के बाद स्थानीय राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
संगठन में नई जिम्मेदारी, महिला नेतृत्व को मिलेगा अवसर —
भाजपा महिला मोर्चा में प्रियंका तिवारी को मिली जिम्मेदारी को चंदौली में महिला संगठन की गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संगठन में नई भूमिका मिलने से महिला कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है. पार्टी संगठन से जुड़ी महिलाओं को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी के साथ जिले में महिला मोर्चा की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.
काशी क्षेत्र की सूची में चंदौली को मिली जगह —
जारी सूची में वाराणसी महानगर से प्रज्ञा पाण्डेय, वाराणसी जिले से किरण मिश्रा, गाजीपुर से माया सिंह, प्रतापगढ़ से कुसुम गुप्ता, जौनपुर से प्रीति गुप्ता, मछलीशहर से अनुपमा राय, प्रयागराज महानगर से रीता सिंह, प्रयागराज यमुनापार से आरती सिंह, प्रयागराज गंगापार से रूपम त्रिपाठी, चंदौली से प्रियंका तिवारी, कौशांबी से नीतू कनौजिया और सोनभद्र से आशा विश्वकर्मा को शामिल किया गया है.
चंदौली में खुशी का माहौल —
प्रियंका तिवारी का नाम सूची में शामिल होने के बाद चंदौली के भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं में खुशी देखी जा रही है. इसे जिले को क्षेत्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व मिलने के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नई जिम्मेदारी के साथ प्रियंका तिवारी जिले में महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों को किस तरह आगे बढ़ाती हैं.









