चंदौली— स्वर्गीय विश्वनाथ पाल इंटर कॉलेज, बरवाडीह में साइबर जागरूकता एवं मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चकरघट्टा थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह ने बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं.
इस दौरान छात्राओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही उन्हें किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी निजी जानकारी एवं ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई.

थाना प्रभारी ने बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा.










