Current Date

रेवसा में भारतमाला परियोजना का काम तेज, एसडीएम ने बोले– जिनका भुगतान पूरा हो गया, केवल उन्हीं के मकान हटाए जा रहे हैं… जाने क्या है चंदौली जिले में सरकार की नई मंशा

|
Published on: 6 November 2025, 7:53 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। अलीनगर क्षेत्र के रेवसा गांव में भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) के तहत बन रहे सब स्टेशन और सड़क निर्माण कार्य को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. परियोजना के अंतर्गत कुल 114 मकान अधिग्रहित किए गए हैं, जिनमें से 105 मकान मालिकों को संरचना और भूमि दोनों का भुगतान पूर्ण रूप से किया जा चुका है. एसडीएम पीडीडीयू अनुपम मिश्रा (PDDU SDM Anupam Mishra) ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार, जब किसी संपत्ति का पूरा मुआवजा दे दिया जाता है तो वह भूमि सरकार के अधिकार में आ जाती है. इसके बाद नोटिस देकर मकान ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाती है. उन्होंने कहा कि किसानों को तीन महीने पहले ही भुगतान किया जा चुका है, इसके बावजूद लोगों को लगातार मीटिंग और अन्य माध्यमों से यह जानकारी दी जा रही है कि वे अपना मकान खाली कर दें ताकि विकास कार्य में कोई बाधा न आए.

एसडीएम (SDM) ने स्पष्ट किया कि ध्वस्तीकरण का कार्य किसी प्रशासनिक दबाव में नहीं बल्कि नियमानुसार एक एजेंसी (Agency) द्वारा कराया जा रहा है. स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी केवल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर तैनात रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को बिजली बिल माफी और जमीन के बदले जमीन देने जैसी मांगें संभव नहीं हैं क्योंकि इस परियोजना के तहत ऐसा कोई प्रावधान नहीं है. “यहां अधिकांश लोगों के पास पहले से अपनी जमीन है, इसलिए नए पट्टे की कोई आवश्यकता नहीं बनती,” उन्होंने यह भी बताया कि केवल उन्हीं मकानों को तोड़ा जा रहा है जिनका मुआवजा पूर्ण रूप से दिया जा चुका है, जिनका भुगतान लंबित है, उनकी संपत्तियों को फिलहाल नहीं छुआ जा रहा. एसडीएम (SDM) ने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ जनता के अधिकारों और मुआवजे के हितों का भी पूरा ध्यान रख रही है.

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना
error: Content is protected !!