Current Date

Chandauli Crime: VDA कॉलोनी में खौफनाक मंजर! चार दिन तक कमरे में सड़ती रही 58 वर्षीय महिला की लाश, बदबू उठी तो मचा हड़कंप; मौत का रहस्य गहराया!

|
Published on: 25 October 2026, 4:09 am IST
Subscribe
ads

VDA कॉलोनी में किराए के कमरे से 58 वर्षीय सत्यभामा श्रीवास्तव का शव बरामद, पूरी तरह सड़ चुका था शव; मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी —

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी अंतर्गत VDA कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के कमरे से 58 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. कमरे से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो महिला का शव बुरी तरह सड़ चुका था. शव की हालत देखकर इलाके में हड़कंप मच गया.

मृतका की पहचान सत्यभामा श्रीवास्तव (58 वर्ष) के रूप में हुई है. वह रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पारले कंपनी में काम करती थीं और VDA कॉलोनी में किराए के कमरे में अकेले रहती थीं. पड़ोसियों के मुताबिक, महिला को आखिरी बार 20 अक्टूबर तक देखा गया था. इसके बाद वह दिखाई नहीं दीं. किसी को अंदेशा नहीं था कि कमरे के अंदर उनकी मौत हो चुकी है.

30 साल पहले उजड़ गया था सुहाग, अकेले कर रही थीं जीवनयापन —

बताया जा रहा है कि सत्यभामा श्रीवास्तव का मायका जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के लेधुका बाजार में है. करीब 30 साल पहले उनकी शादी सुल्तानपुर जिले के कोइरीपुर गांव थाना छतौना में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही पति की मृत्यु हो गई थी. इसके बाद वह मायके आ गईं और बाद में रोजगार के सिलसिले में औद्योगिक नगर की VDA कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहने लगीं. वह पारले कंपनी में काम कर अपना जीवनयापन कर रही थीं

बदबू ने खोला राज, पुलिस कर रही जांच —

स्थानीय लोगों के अनुसार, कमरे से अचानक तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई. औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी सूरज रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, शव कई दिनों पुराना था और पूरी तरह सड़ चुका था. मृतका के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की. फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

हादसा, बीमारी या कोई और वजह? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार —

अकेले कमरे में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, अभी तक किसी आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. मामले में परिस्थितियों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime:चंदौली डबल मर्डर: दो इकलौते बेटों की हत्या से उजड़े परिवार, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव, क्राइम ब्रांच और धीना पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी

Chandauli Crime:चंदौली डबल मर्डर: दो इकलौते बेटों की हत्या से उजड़े परिवार, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव, क्राइम ब्रांच और धीना पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी

Chandauli News: मुगलसराय: दो दिन से लापता व्यापारी राजेंद्र प्रसाद डेरोलिया सकुशल घर लौटे, बिजनेस में निवेश की चर्चा के बीच सामने आई नई बात

Chandauli News: मुगलसराय: दो दिन से लापता व्यापारी राजेंद्र प्रसाद डेरोलिया सकुशल घर लौटे, बिजनेस में निवेश की चर्चा के बीच सामने आई नई बात

चंदौली डबल मर्डर: डेढ़गांवा में मिले दोनों युवकों के शवों की हुई पहचान, जमीन-जायदाद के विवाद में हत्या की आशंका; कानपुर से वाराणसी निकले थे जिगरी दोस्त सिद्धार्थ और सागर, कल दो शव मिलने से मची थी सनसनी

Chandauli News: चंदौली में आटा चक्की पर मौत बनकर दौड़ा करंट, 28 वर्षीय वकील बिंद की गई जान; परिवार में मचा कोहराम

Chandauli News: चंदौली में आटा चक्की पर मौत बनकर दौड़ा करंट, 28 वर्षीय वकील बिंद की गई जान; परिवार में मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली में सनसनीखेज वारदात! नहर में बोरे के अंदर मिला गर्दन कटा शव, दो जगह शव पड़े होने की सूचना से मचा हड़कंप

Chandauli Crime: चंदौली में सनसनीखेज वारदात! नहर में बोरे के अंदर मिला गर्दन कटा शव, दो जगह शव पड़े होने की सूचना से मचा हड़कंप

Chandauli News: चंदौली में तैनात दारोगा विजय कुमार राय का निधन: ड्यूटी के बाद टहलने गए दरोगा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत; पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli News: चंदौली में तैनात दारोगा विजय कुमार राय का निधन: ड्यूटी के बाद टहलने गए दरोगा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत; पुलिस महकमे में शोक की लहर
error: Content is protected !!