Jai tiwari —
सराय नंदन से ढेलवरिया तक कथित जुए की फड़ सजने का दावा, दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक जुटने की चर्चा—SOG-2 की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल—
वाराणसी—जनपद में कथित जुए की फड़ों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. आरोप है कि वाराणसी के सरायनंदन, खोजवा-भेलूपुर और ढेलवरिया-चौकाघाट इलाके में कथित तौर पर जुए की फड़ संचालित होने की चर्चा है. स्थानीय स्तर पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, इन स्थानों पर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक पूर्वांचल के विभिन्न जिलों, यहां तक कि मिर्जापुर से भी कथित तौर पर बुक्की जुटते हैं.
इन चर्चाओं में सराय नंदन-खोजवा, भेलूपुर क्षेत्र से कथित अनुप जायसवाल, जिसे बिक्की मैच का पार्टनर बताया जा रहा है, तथा ढेलवरिया-चौकाघाट क्षेत्र से कथित रामकुमार मौर्य का नाम सामने आ रहा है. हालांकि, इन व्यक्तियों की कथित भूमिका और जुए की फड़ों के संचालन से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है.
छोटी कार्रवाई या बड़े नेटवर्क पर भी शिकंजा?
SOG-2 की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या कथित जुए के पूरे नेटवर्क की जांच हो रही है या केवल छोटी-मोटी कार्रवाई तक ही अभियान सीमित है? यदि इन इलाकों में जुए की फड़ संचालित होने की शिकायतें मिल रही हैं, तो पुलिस को उनकी निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए.
सबसे बड़ा सवाल यही है—अगर इन स्थानों पर कथित जुए की फड़ें संचालित हो रही हैं, तो जिम्मेदारों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई कब होगी?
फिलहाल, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है.









