Current Date

Chandauli News: चंदौली में बच्चों से बालू ढुलवाने वाले प्रधानाचार्य को बीएसए ने किसा सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद P-7 न्यूज ने प्रकाशित की थी प्रमुखता से खबर… पढ़े पूरा मामला

|
Published on: 26 April 2026, 2:20 pm IST
Subscribe

चंदौली। जिले के चहनिया ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय रुपेठा में बच्चों से निर्माण सामग्री ढुलवाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। वीडियो वायरल होने और खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें स्कूली बच्चे चिलचिलाती धूप में बालू, ईंट और अन्य निर्माण सामग्री ढोते नजर आ रहे थे। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे और अभिभावकों में भी काफी नाराजगी देखने को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। बीएसए ने स्पष्ट किया कि बच्चों से इस तरह का कार्य कराना नियमों के विरुद्ध है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यदि अन्य लोग भी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं अभिभावकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है।

अगला लेख

बलिया के नरही कांड के बाद चंदौली में पुलिस व्यवस्था का बड़ा बदलाव, डेढ़ साल से बंद पड़े सभी पुलिस पिकेट फिर हुए सक्रिय, तस्करी और अपराध पर लगाम कसने के लिए एसपी आकाश पटेल ने दिए निर्देशन

बलिया के नरही कांड के बाद चंदौली में पुलिस व्यवस्था का बड़ा बदलाव, डेढ़ साल से बंद पड़े सभी पुलिस पिकेट फिर हुए सक्रिय, तस्करी और अपराध पर लगाम कसने के लिए एसपी आकाश पटेल ने दिए निर्देशन

Chandauli News: 80 साल पुराने अतिक्रमण का हुआ अंत, डीडीयू जंक्शन का गेट नंबर-2 हुआ चौड़ा- पढ़ें कहां कहां हुई चौड़ीकरण कार्रवाई

Chandauli News: 80 साल पुराने अतिक्रमण का हुआ अंत, डीडीयू जंक्शन का गेट नंबर-2 हुआ चौड़ा- पढ़ें कहां कहां हुई चौड़ीकरण कार्रवाई

चंदौली को जाम से राहत दिलाने की तैयारी: कोयला मंडी में उतरे एसपी आकाश पटेल, रोज 200 ट्रकों का चालान. नई पुलिस चौकी जल्द होगी तैयार- पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट.

चंदौली को जाम से राहत दिलाने की तैयारी: कोयला मंडी में उतरे एसपी आकाश पटेल, रोज 200 ट्रकों का चालान. नई पुलिस चौकी जल्द होगी तैयार- पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट.

देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम: 3-3 रुपये प्रति लीटर महंगे हुए: चंदौली में अब पेट्रोल ₹97.52 और डीजल ₹90.81 प्रति लीटर हुआ महंगा

देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम: 3-3 रुपये प्रति लीटर महंगे हुए: चंदौली में अब पेट्रोल ₹97.52 और डीजल ₹90.81 प्रति लीटर हुआ महंगा

चंदौली में विद्युत करंट की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत: परिजनों में मचा कोहराम, एंट्रेंस एग्जाम की पढ़ाई कर मोबाइल बेड पर चार्ज लगाकर छात्र सो गया था

चंदौली में विद्युत करंट की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत: परिजनों में मचा कोहराम, एंट्रेंस एग्जाम की पढ़ाई कर मोबाइल बेड पर चार्ज लगाकर छात्र सो गया था

Chandauli News: चंदौली में विवाहिता ने फांसी लगा कर दी जानः घरेलू कलह से ऊबकर उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: चंदौली में विवाहिता ने फांसी लगा कर दी जानः घरेलू कलह से ऊबकर उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी
error: Content is protected !!