Current Date

चंदौली में ट्रक चालकों से ‘इंट्री फीस’ वसूलने वाला परिवहन विभाग का सिपाही गिरफ्तार: भेज गया जेल, पढ़े क्या है पूरा मामला

|
Published on: 12 March 2026, 2:51 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— ट्रकों से कथित रूप से अवैध “इंट्री फीस” मांगने के आरोप में परिवहन विभाग के एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पीड़ित ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है.
बताया गया कि ट्रांसपोर्टर विभिन्न जनपदों से गिट्टी लाकर उसकी बिक्री करता है और इसी से उसके परिवार का भरण-पोषण होता है. आरोप है कि परिवहन विभाग में तैनात सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव कई बार उसके ट्रकों को रास्ते में रोककर बेवजह चालान कर चुका था.
पीड़ित के अनुसार 19 फरवरी की रात चंदौली–मिर्जापुर सीमा पर स्थित बरईपुर गांव के पास खड़ी उसकी एक ट्रक को जबरन चंदौली जिले की सीमा में लाकर खड़ा कर दिया गया. चालक से जानकारी मिलने पर जब ट्रांसपोर्टर ने सिपाही से फोन पर बात की तो कथित तौर पर हर ट्रक से प्रति माह पांच हजार रुपये “इंट्री फीस” देने की मांग की गई। साथ ही पैसे न देने पर कारोबार खत्म कर देने की बात कही गई.
ट्रांसपोर्टर का कहना है कि पैसे देने से इनकार करने पर ट्रक का चालान कर उसे सीज कर औद्योगिक नगर पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया गया. इसके बाद भी फोन कर प्रति ट्रक पांच हजार रुपये देने का दबाव बनाया जाता रहा. आरोप है कि इससे पहले वह और उसके रिश्तेदार करीब 90 हजार रुपये ऑनलाइन तथा कुछ हजार रुपये नकद “इंट्री फीस” के नाम पर दे चुके हैं.
मामले में पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की. सदर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच कराई जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!