Current Date

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्रों ने गुरुद्वारा साहिब में सीखी सेवा और सद्भाव की सीख

|
Published on: 6 November 2025, 6:05 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को जीटी रोड स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब का भ्रमण किया. इस दौरान बच्चों ने गुरु घर में मत्था टेककर गुरु परंपरा की शिक्षाओं का साक्षात्कार किया.गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोविंद सिंह जी तक दसों गुरुओं के जीवन दर्शन, त्याग, सेवा और मानवता के संदेशों से छात्रों को अवगत कराया गया.
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सरदार महेंद्र सिंह ने छात्रों को सिख धर्म के मूल सिद्धांत — नाम जपो, किरत करो और वंड छको — के महत्व के बारे में बताया। वहीं हेड ग्रंथि ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की महत्ता और गुरबाणी के संदेशों की व्याख्या करते हुए बताया कि किस प्रकार सिख धर्म समानता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। विद्यालय की ओर से कोऑर्डिनेटर और शिक्षक भी बच्चों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की शैक्षिक यात्राएं बच्चों में धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक समझ को मजबूत करती हैं। बच्चों ने गुरुद्वारे में लंगर सेवा का अनुभव भी लिया और गुरु घर की अनुशासन और सफाई व्यवस्था को देखकर प्रभावित हुए. कार्यक्रम के अंत में सभी ने गुरु घर की मर्यादा का पालन करते हुए सामूहिक अरदास में भाग लिया और समाज में प्रेम, एकता व सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
error: Content is protected !!