Current Date

चंदौली में साइबर अपराध पर सख्ती: SP आकाश पटेल ने बैंक अधिकारियों संग की बैठक, संदिग्ध खातों पर निगरानी के दिए निर्देश

|
Published on: 6 August 2026, 4:47 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बृहस्पतिवार को नवीन सभागार चंदौली में जिले के बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की. बैठक में संदिग्ध बैंक खातों की निगरानी, साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम और पुलिस-बैंक के बीच त्वरित सूचना आदान-प्रदान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

बैठक में एसपी ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में बैंकिंग विवरण एवं तकनीकी जानकारी समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाए. साथ ही mule Accounts की पहचान, खातों का kyc अपडेट एवं सत्यापन, हाई रिस्क ग्राहकों और लंबे समय से निष्क्रिय डॉरमेंट खातों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर साइबर अपराध या संदिग्ध बैंकिंग गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और साइबर सेल को दी जाए. प्रत्येक बैंक में साइबर नोडल अधिकारी नामित कर पुलिस और बैंक के बीच त्वरित समन्वय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

बैठक में साइबर फ्रॉड के मामलों में पीड़ित खाताधारकों का KYC सत्यापन कर GMR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और मामलों में शीघ्र विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए. एसपी ने कहा कि साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस, बैंकिंग संस्थानों और जनसेवा केंद्र संचालकों के बीच बेहतर समन्वय एवं त्वरित सूचना साझा करना बेहद जरूरी है. इसके अलावा जनसेवा केंद्र (CSC/BC Point) की स्थापना और संचालन के संबंध में शाखा प्रबंधकों एवं बैंक कर्मियों को निर्देशित किया गया कि सभी केंद्र निर्धारित नियमावली और मानकों का कड़ाई से पालन करें. बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर प्रभारी साइबर सेल, संबंधित अधिकारी, बैंक अधिकारी-कर्मचारी तथा जनसेवा केंद्र संचालक मौजूद रहे.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!