Current Date

चंदौली में प्रधानी का दम घोंट‌ रहा सिहावल प्राथमिक विद्यालय का गला: 7:50 बजे तक विद्यालय नहीं पहुंचे अध्यापक, रसोइये के द्वारा स्कूल का ताला खोलने का विडियो हुआ लायरल. पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट

|
Published on: 30 April 2026, 11:44 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। धानापुर क्षेत्र के सिहावल स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था एक बार फिर उजागर हो गई। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शिक्षक सुबह 7:15 बजे तक विद्यालय पहुंचकर पठन-पाठन शुरू कराएं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब 7:50 बजे तक विद्यालय का ताला नहीं खुला था और परिसर पूरी तरह सूना पड़ा था। आरोप है कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है, विद्यालय के प्रधान अध्यापक समेत अन्य अध्यापक अक्सर देर से आते हैं। जिसके बाद क्लास शुरु किया जाता है।
दरअसल सिहावल प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की पत्नी नेगुरा गांव की प्रधान हैं। जिस कारण प्रधान अध्यापक प्रधानी में ज्यादे व्यस्त रहते हैं। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया कि लगभग 7:52 बजे रसोई कर्मचारियों ने विद्यालय का ताला खोला, जबकि उस समय तक न तो शिक्षक मौजूद थे और न ही बच्चे पहुंचे थे। इससे शिक्षा व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में अक्सर यही स्थिति बनी रहती है। शिक्षकों के देर से आने और पढ़ाई पर कम ध्यान देने की शिकायतें पहले भी उठती रही हैं, लेकिन अब तक सुधार के ठोस प्रयास नजर नहीं आए। चर्चा यह भी है कि प्रधानाध्यापक का ध्यान विद्यालय संचालन से अधिक अन्य गतिविधियों में रहता है, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। फिलहाल यह घटना सरकारी विद्यालयों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक से बात करने की कोशिश की गई तो मोबाइल पर रिंग बजने के बाद फ़ोन उठाना मुनासिब नहीं समझा.

सुबह 7:44 बजे तक बंद रहा प्राथमिक विद्यालय —
7:51 पर रसोईया द्वारा खोला जा रहा विद्यालय का दरवाजा —
अगला लेख

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: सिस्टम ने जिंदा आदमी को बना दिया ‘मुर्दा’, अंजनी सिंह बोलें- चंदौली में अब जिंदा मुर्दों की तलाश मेरी लड़ाई

Chandauli News: सिस्टम ने जिंदा आदमी को बना दिया ‘मुर्दा’, अंजनी सिंह बोलें- चंदौली में अब जिंदा मुर्दों की तलाश मेरी लड़ाई

Chandauli News: वर्दी में दिखी ईमानदारी की मिसाल: चंदौली पुलिस के जवान सतेन्द्र-धीरेन्द्र ने सड़क पर मिली 30 हजार की मोबाइल आयुषी को लौटाई

Chandauli News: वर्दी में दिखी ईमानदारी की मिसाल: चंदौली पुलिस के जवान सतेन्द्र-धीरेन्द्र ने सड़क पर मिली 30 हजार की मोबाइल आयुषी को लौटाई

Chandauli Rail News: पूर्व मध्य रेल में बड़ा बदलाव: डिम्पी गर्ग ने संभाली महाप्रबंधक की कमान, 32 वर्षों के अनुभव से मिलेगी रेलवे को नई रफ्तार

Chandauli Rail News: पूर्व मध्य रेल में बड़ा बदलाव: डिम्पी गर्ग ने संभाली महाप्रबंधक की कमान, 32 वर्षों के अनुभव से मिलेगी रेलवे को नई रफ्तार
error: Content is protected !!