Current Date

यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर मैक्सवेल संस्थान के डायरेक्टर ने कहा—शिक्षा समाज को जोड़ने का माध्यम

|
Published on: 29 January 2026, 8:57 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—देशभर में यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित नियमों को लेकर चल रही बहस और विरोध के बीच मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (MIMS), चंदौली के डायरेक्टर डॉ. कृष्णानंद पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य समाज को जोड़ना है, न कि वर्गों में बांटना। डॉ. पांडे ने अपने बयान में कहा कि मैक्सवेल कॉलेज एक ऐसा संस्थान है, जहां हर वर्ग और समाज के लोग एक साथ रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यहां आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि “यहां ब्राह्मण की मदद पाल करते हैं, पाल की मदद यादव करते हैं और यादव की मदद हरिजन करता है। यही हमारी सामाजिक ताकत है, जिसे कमजोर नहीं किया जाना चाहिए।”
उन्होंने यूजीसी से जुड़े प्रस्तावों पर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी नीति या कानून को बनाते समय यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि वह शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक एकता को प्रभावित न करे। शिक्षा संस्थान केवल डिग्री देने की जगह नहीं होते, बल्कि वे समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।

डॉ. पांडे ने अपील की कि सरकार और यूजीसी शिक्षा से जुड़े सभी पक्षों से संवाद कर ऐसे निर्णय लें, जिससे छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों के हित सुरक्षित रहें। उल्लेखनीय है कि मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज चंदौली स्थित एक निजी संस्थान है, जहां नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।

अगला लेख

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी
error: Content is protected !!