Current Date

पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज रेलखंड पर ओएचई वायर टूटा: 4 घंटे तक बाधित रहा परिचालन, स्टेशन और यार्ड में ट्रेनें खड़ी रही

|
Published on: 10 March 2026, 6:10 pm IST
Subscribe

चंदौली—पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज रेल रूट पर के केबिन के पास मंगलवार की शाम ओएचई टूट गया. इससे रूट बाधित हो गया. इस दौरान प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनें स्टेशन और यार्ड में खड़ी हो गई. जिससे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से कुछ आगे शाम 4:45 बजे मालगाड़ी गुजरने के बाद ओएचई वायर टूट गया. इससे अप रूट बाधित हो गया. इसी दौरान दानापुर – पुणे होली स्पेशल पीडीडीयू जंक्शन से आगे बढ़ी लेकिन ओएचई टूटने के कारण ट्रेन यार्ड में रुक गई. इसकी सूचना कंट्रोल को मिली. इसके बाद रेल प्रशासन में खलबली मच गई. बाद में स्पेशल ट्रेन को वापस प्लेटफार्म संख्या सात पर लाया गया. वहीं पुरी से आनंद विहार जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शाम सवा 5 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंच गई लेकिन प्लेटफार्म संख्या 4 से आगे नहीं बढ़ी. वहीं गया-दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस मझवार स्टेशन पर रुकी रही. गोड्डा से दोराई जा रही 19604 एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पहले ही 16:39 पर पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंच गई लेकिन ट्रेन आगे नहीं गई. इससे यात्री परेशान रहे. इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ओएचई टूटने ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा. ओएचई ठीक कर ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया है.

अगला लेख

चंदौली के बलुआ इलाके से रहस्यमय ढंग से किशोर लापता : परिजन ने जताई अपहरण की आशंका, पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

चंदौली के बलुआ इलाके से रहस्यमय ढंग से किशोर लापता : परिजन ने जताई अपहरण की आशंका, पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

चंदौली में ट्रक चालकों से ‘इंट्री फीस’ वसूलने वाला परिवहन विभाग का सिपाही गिरफ्तार: भेज गया जेल, पढ़े क्या है पूरा मामला

चंदौली में ट्रक चालकों से ‘इंट्री फीस’ वसूलने वाला परिवहन विभाग का सिपाही गिरफ्तार: भेज गया जेल, पढ़े क्या है पूरा मामला

चंदौली में महिला के खाते से उड़ा दिए 27 हजार रुपये: जालसाजों ने ओटीपी मांग उड़ाए रुपये, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली में महिला के खाते से उड़ा दिए 27 हजार रुपये: जालसाजों ने ओटीपी मांग उड़ाए रुपये, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली जिले के 50-50 हजार इनामिया दो पशु तस्करों को एसटीएफ ने औराई से पकड़ा, वाराणसी में भी दर्ज है मुकदमा, पढ़े पूरी खबर P-7 न्यूज पर

चंदौली जिले के 50-50 हजार इनामिया दो पशु तस्करों को एसटीएफ ने औराई से पकड़ा, वाराणसी में भी दर्ज है मुकदमा, पढ़े पूरी खबर P-7 न्यूज पर

चंदौली फार्म हाउस में विशाल को गोली मारने वाला कहीं उसका भाई तो नहीं? पुलिस जांच में हाफ पैंट की जेब से मिला कारतूस, P-7 न्यूज पर पढ़ें क्या है छुपा वारदात के पीछे

चंदौली फार्म हाउस में विशाल को गोली मारने वाला कहीं उसका भाई तो नहीं? पुलिस जांच में हाफ पैंट की जेब से मिला कारतूस, P-7 न्यूज पर पढ़ें क्या है छुपा वारदात के पीछे

सफेद कुर्ते में ‘हिटलर स्टाइल’ में पहुंचे GRP इंस्पेक्टर: पान की दुकान पर बरसाए डंडे, CCTV में कैद हुई हरकत, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जीआरपी इंस्पेक्टर के हरकत की हो रही चर्चा, पढ़ें पूरी खबर P-7 न्यूज पर

error: Content is protected !!