Current Date

चंदौली के सैयदराजा में रंग फेंकने को लेकर दो समुदायों में विवाद: मारपीट में दो गंभीर रूप से घायल, जाने फिर क्या हुआ…..

|
Published on: 5 March 2026, 4:35 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—होली के दौरान रंग फेंकने की बात को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचकर मारपीट कर दी. घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

मामला दुधारी‑तेंदुहान गांव का है, जो सैयदराजा थाना क्षेत्र में पड़ता है. जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग टोटो से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान तेंदुहान गांव के पास कुछ युवक होली का गीत बजाकर नाच रहे थे. बताया गया कि इसी दौरान रंग का छींटा पड़ गया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई.
आरोप है कि इसके बाद एक युवक ने अपने गांव दुधारी से कुछ लोगों को बुला लिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और लाठी-डंडों व नुकीले सामान से हमला कर दिया गया. मारपीट में कई लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. इस संबंध में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया मामले में तीन आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया है. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!