Current Date

होली के अगले दिन चंदौली में किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: कनपटी पर मारी गोली, सीसीटीवी डीवीआर लेकर भागे हत्यारे, पुलिस तप्तीश में जुटी

|
Published on: 5 March 2026, 12:16 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— होली के त्योहार के अगले ही दिन जिले में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई. कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गुरुवार दोपहर फार्म हाउस पर सो रहे एक युवा किसान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. जलालपुर गांव निवासी स्वर्गीय अजीत सिंह क्षेत्र के बड़े काश्तकार थें। उनके दो पुत्र विवेक सिंह और विशाल सिंह खेती-बाड़ी का काम संभालते हैं. गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे 28 वर्षीय विशाल सिंह गांव के बाहर स्थित अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहे था. इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और उसकी कनपटी पर पिस्टल से गोली मार दी, जिससे मौके पर ही विशाल की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ लेते गए.
फार्म हाउस के कर्मचारियों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. एएसपी अनंत चंद्रशेखर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में सदर सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार का गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है. मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की गहन जांच जारी है.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!