Current Date

सफेद कुर्ते में ‘हिटलर स्टाइल’ में पहुंचे GRP इंस्पेक्टर: पान की दुकान पर बरसाए डंडे, CCTV में कैद हुई हरकत, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जीआरपी इंस्पेक्टर के हरकत की हो रही चर्चा, पढ़ें पूरी खबर P-7 न्यूज पर

|
Published on: 7 March 2026, 9:44 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर उस समय अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जब जीआरपी इंस्पेक्टर बिना वर्दी के सफेद कुर्ता पहनकर हाथ में डंडा लिए पान की दुकान पर पहुंच गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इंस्पेक्टर ने फिल्मी अंदाज में दुकानदार से दुकान बंद करने को कहा और देखते ही देखते डंडा भांजते हुए दुकान पर रखे सामान पर प्रहार करने लगे. घटना स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास की बताई जा रही है. बताया जाता है कि देर रात जीआरपी की ओर से स्टेशन के बाहर लगी दुकानों को बंद कराया जा रहा था. इसी दौरान जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील सिंह के डंडा चलाने और सामान को नुकसान पहुंचाने का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद जंक्शन परिसर में इंस्पेक्टर के इस व्यवहार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का रवैया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है. गौरतलब है कि इससे पहले भी जंक्शन परिसर में जीआरपी के व्यवहार को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं. कुछ समय पहले एक अधिवक्ता ने प्लेटफार्म पर अपने पिता के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया था. फिलहाल वायरल वीडियो के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. वायरल वीडियो के मामले पर जीआरपी सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया वीडियो संज्ञान में आया है मामले की जांच कराई जा रही है.

दुकान पर लाठी बरसाते जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील सिंह —
अगला लेख

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे
error: Content is protected !!