Current Date

चंदौली जिले के 50-50 हजार इनामिया दो पशु तस्करों को एसटीएफ ने औराई से पकड़ा, वाराणसी में भी दर्ज है मुकदमा, पढ़े पूरी खबर P-7 न्यूज पर

|
Published on: 8 March 2026, 8:06 am IST
Subscribe
ads

भदोही/चंदौली—उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 50-50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को औराई स्थित लाल नगर टोल प्लाजा के पास से दबोचा गया। आरोपियों के खिलाफ वाराणसी और चंदौली जनपद में कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल एसटीएफ उनसे पूछताछ कर उनके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
एसटीएफ की मेरठ इकाई को मिली सूचना के आधार पर टीम ने रविवार को घेराबंदी कर बुलंदशहर निवासी पदमा और शामली निवासी सज्जाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पदमा के खिलाफ वाराणसी में एक और चंदौली में दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सज्जाद के खिलाफ चंदौली में दो मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी मुलाकात संभल में हुई थी। पदमा ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार शमशाद के साथ मिलकर गोकशी के धंधे में जुड़ा था, जबकि सज्जाद गो-तस्करी में शामिल था। बाद में दोनों ने मिलकर अपने साथियों के साथ तस्करी का नेटवर्क खड़ा कर लिया।
एसटीएफ के अनुसार दोनों वर्ष 2017 से सक्रिय थे और विभिन्न स्थानों से गाय खरीदकर उनकी तस्करी उत्तर प्रदेश, बिहार समेत आसपास के राज्यों में करते थे। जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2017 में वाराणसी के रोहनिया थाने में दर्ज एक मामले में दोनों गिरफ्तार हुए थे, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद फिर से गो-तस्करी और शराब तस्करी के धंधे में सक्रिय हो गए।
एसटीएफ अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी—

एसटीएफ की मेरठ यूनिट को इनपुट मिला.

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बिछाया जाल.

औराई के लाल नगर टोल प्लाजा के पास गिरफ्तारी.

दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

अगला लेख

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे
error: Content is protected !!