Current Date

Jalaun News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन का दबदबा, दूसरे पायदान पर पहुंचा जिला, फीडबैक के मामले में भी रहा अव्वल

|
Published on: 12 August 2026, 3:25 am IST
Subscribe
ads

जालौन—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर दिखाई जा रही गंभीरता का असर अब जिलों की रैंकिंग में भी साफ नजर आने लगा है. कम दिशा बोर्ड की जुलाई माह की रैंकिंग में जालौन का शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया.

जनशिकायतों के निस्तारण के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक में भी जालौन का प्रदर्शन बेहतर रहा. अधिकारियों द्वारा शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है. यही वजह है कि जिले की रैंकिंग में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है.

जुलाई माह की रैंकिंग में रामपुर पहले पर और जालौन दूसरे पर शाहजहांपुर तीसरा और अमरोहा चौथे स्थान पर रहने की जानकारी सामने आई है. वहीं पिछली रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहने वाला शाहजहांपुर इस बार तीसरे पायदान पर पहुंच गया, जबकि जालौन ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया.

जिले में जनशिकायतों के निस्तारण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय हो सके.

एसपी विनय कुमार सिंह का दबदबा कायम —

जालौन की इस उपलब्धि में पुलिस विभाग के स्तर पर भी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण और बेहतर फीडबैक की अहम भूमिका मानी जा रही है. पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस महकमे द्वारा जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता दिखाते हुए शिकायतों के निस्तारण पर लगातार जोर दिया जा रहा है.

सीएम डैशबोर्ड में जालौन का दूसरे स्थान पर पहुंचना प्रशासनिक अमले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. अधिकारियों का प्रयास है कि जनता की समस्याओं का समय से निस्तारण और फरियादियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल है जनसुनवाई व्यवस्था को धरातल पर प्रभावी बनाने का परिणाम ही है कि जालौन अपने प्रदेश की रैंकिंग में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है.

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना
error: Content is protected !!