Current Date

सुकमा में आईईडी ब्लास्ट, चंदौली निवासी सीआरपीएफ का जवान हुआ घायल, एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया रायपुर, परिजनों में मचा कोहराम

|
Published on: 10 November 2025, 5:56 pm IST
Subscribe

चंदौली/ छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के फूलबगड़ी थाना क्षेत्र में यह आईईडी ब्लास्ट हुआ है. इस विस्फोट में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी में शामिल जवान घायल हो गया. जवान सीआरपीएफ 74वीं बटालियन के नौ डॉग स्क्वायड टीम में शामिल थे. वह डॉग हैंडलर के पोस्ट पर तैनात हैं. जवान का नाम फिरोज खान है. उसके बांए पैर और अंगूठे में भयानक चोट लगी है.

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के नादी गांव निवासी 27 वर्षीय सीआरपीएफ जवान फिरोज खान छत्तीसगढ़ के फूलबगड़ी थाना क्षेत्र के सुकमा के पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा लगाए गये आइईडी विस्फोट में रविवार को बुरी तरह से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. हालांकि परिजन फ़ोन और विडियो काल के माध्यम से घायल जवान को सकुशल देख राहत की सांस ली.

जानकारी के अनुसार बलुआ क्षेत्र के नादी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान फिरोज खान पुत्र मैनुद्दीन खान सीआरपीएफ 74 वी बटालियन में तैनात है. 2022 में भर्ती हुए थे. जो पहली पोस्टिंग छतीसगढ़ के फूलबगड़ी सुकमा में तैनात है. पिता मैनुद्दीन भी बीएसएफ से 2017 में रिटायर्ड होने पर फिलहाल घर पर ही कपड़े का दुकान चलाते है. रविवार को जवान फिरोज गोगुंडा के पहाड़ी जंगल मे बटालियन के जवानों संग एरिया डामिनेशन ड्यूटी पर निकले थे.नक्सलियों द्वारा लगाए गये आइईडी प्रेशर विस्फोट हुई. जिसमे वे बुरी तरह से घायल हो गये. ब्लास्ट में जवान के पैर में गंभीर चोटें आईं. साथी जवानों ने उसे तत्काल मौके से सुरक्षित निकालकर बेहतर प्राथमिक उपचार दिया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है.

अगला लेख

महारथपुर तियरा में संगीतमय नौ दिवसीय श्री रामकथा का हुआ आयोजन: डॉ.विनय प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की

महारथपुर तियरा में संगीतमय नौ दिवसीय श्री रामकथा का हुआ आयोजन: डॉ.विनय प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान
error: Content is protected !!