Current Date

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

|
Published on: 25 February 2026, 8:28 am IST
Subscribe
ads

चंदौली, पी-7 न्यूज़ —पुलिस के कार्यों को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते है मगर पुलिस का एक मानवीय चेहरा भी सामने आया है. यातायात नियमों को लेकर चल रही जांच और कार्रवाई के बीच चंदौली की यातायात पुलिस का एक सराहनीय कार्य लोगों में चर्चा का विषय बना गया है. यातायात क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा और यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन मोटरसाइकिल सवारों को रोका गया. ये ऐसे लोग थे जिनके पास हेलमेट नहीं थे. उन्होंने जांच की और उसके बाद सभी को अपनी तरफ से नि:शुल्क हेलमेट दिया. साथ ही सभी को सीओ ने यातायात नियमों का पालन करने का शपथ दिलाई.

शपथ भी दिलाई गई —

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देश पर मोटरसाइकिल सवारों को हेलमेट का वितरण किया गया है. जनपद की यातायात पुलिस यातायात नियमों को लेकर सख्त भी है. नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ समय समय पर सख्त कार्रवाई करके जुर्माना भी वसूल होती है, मगर इसी बीच चंदौली की ट्रैफिक पुलिस ने सराहनीय पहल भी शुरू की है. क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मियों ने मुगलसराय के चकिया तिराहे पर बुधवार की दोपहर जांच के दौरान हेलमेट को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान कमजोर तबके के लगभग एक दर्जन लोगों के बीच मुफ्त में हेलमेट का वितरण किया गया.

बाइक सवार को हेलमेट लगाते सीओ मुरारी शर्मा—

लोगों को किया जा रहा जागरूक— सीओ

यातायात क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि लोगों को मुफ्त हेलमट देकर जागरूक किया जा रहा है. इसके अलावा नियमों का पालन कराने के लिए भी शपथ दिलाई गई है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में यूपी बोर्ड की परीक्षा संचालित हो रही है. तमाम नवयुवक बिना हेलमेट के चलते हैं. उनको जागरूक के साथ हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया. इस मौके पर यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव और ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे.

बाइक सवार को हेलमेट लगाकर प्रेरित करते यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव —

अगला लेख

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

error: Content is protected !!