Current Date

महारथपुर तियरा में संगीतमय नौ दिवसीय श्री रामकथा का हुआ आयोजन: डॉ.विनय प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की

|
Published on: 13 March 2026, 7:29 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के शाहाबगंज क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर महारथपुर तियरा में नौ दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी, प्रबंधक डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल, बिशुनपुरा कांटा (चंदौली, उत्तर प्रदेश) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की.

यह भव्य श्री रामकथा 13 मार्च से 21 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है. प्रतिदिन कथा का समय सायं 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. कथा का आयोजन श्रीहनुमान मंदिर, महारथपुर तियरा, शाहाबगंज में किया जा रहा है, जहाँ दूर-दूर से भक्त बड़ी संख्या में पहुँचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं.

कथा में परम पूज्या रश्मि मिश्रा (श्रीधाम वृंदावन) अपने मधुर और भावपूर्ण प्रवचनों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों का वर्णन कर रही हैं. उनके भजनों और कथा वाचन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. कार्यक्रम के आयोजक जय हनुमान श्रीरामकथा, रघुवर सेवा समिति, तियरा शाहाबगंज समिति द्वारा पिछले लगातार 8 वर्षों से इस राम कथा का आयोजन कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण मजबूत हो रहा है.

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बताया कि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते हैं. उनके द्वारा प्रत्येक महीने अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं की मुफ्त बस यात्रा भी भेजी जाती है, जिससे अनेक लोगों को प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिलता है. रामकथा के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही. श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुई इस कथा को क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक सौभाग्य बताया और पूरे नौ दिनों तक कथा श्रवण करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया ब्लॉक में महिला शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

बाजार में तेजी वाले शेयरों पर दांव, 24 जुलाई तक खुला NJ Momentum Fund का NFO, मोमेंटम निवेश रणनीति पर आधारित नई स्कीम, विशेषज्ञों ने निवेश से पहले जोखिम समझने की दी सलाह

बाजार में तेजी वाले शेयरों पर दांव, 24 जुलाई तक खुला NJ Momentum Fund का NFO, मोमेंटम निवेश रणनीति पर आधारित नई स्कीम, विशेषज्ञों ने निवेश से पहले जोखिम समझने की दी सलाह

Chandauli News: टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षक संघ ने सांसद विनोद कुमार बिंद को सौंपा ज्ञापन, संसद में मुद्दा उठाने का आश्वासन

Chandauli News: टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षक संघ ने सांसद विनोद कुमार बिंद को सौंपा ज्ञापन, संसद में मुद्दा उठाने का आश्वासन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर ओएचई तार टूटने से रेल संचालन बाधित, कई ट्रेनें रुकीं

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर ओएचई तार टूटने से रेल संचालन बाधित, कई ट्रेनें रुकीं

Chandauli News: शहर कांग्रेस कमेटी ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन, काली मंदिर हादसे के मृतक परिवार को 1 करोड़ मुआवजे की मांग

Chandauli News: शहर कांग्रेस कमेटी ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन, काली मंदिर हादसे के मृतक परिवार को 1 करोड़ मुआवजे की मांग
error: Content is protected !!