Current Date

चंदौली में रिंग रोड़ पर ट्रकों से अवैध वसूली: ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने डीआईजी से की शिकायत- यातायात प्रभारी पर वसूली कराने का आरोप

|
Published on: 13 March 2026, 2:08 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—चंदौली जिले में हाईवे पर ट्रकों से अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने वाराणसी परिक्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) को शिकायत पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह का आरोप है कि चंदौली की यातायात पुलिस रिंग रोड और नेशनल हाईवे पर ट्रकों को रोककर अवैध धन की मांग कर रही है.
प्रमोद कुमार सिंह ने अपने पत्र में बताया कि अलीनगर से वाराणसी को जोड़ने वाले रिंग रोड और नेशनल हाईवे पर सुबह के समय यातायात पुलिस के कर्मचारी चेकिंग के नाम पर ट्रकों को रोकते हैं। आरोप है कि कई बार ट्रक चालकों से 500 रुपये तक की मांग की जाती है. यदि चालक पैसे देने से मना करता है तो उसका फोटो खींचकर ऑनलाइन चालान कर दिया जाता है.
उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी ट्रक संख्या UP-54-D-0217 13 मार्च की सुबह करीब सात बजे सरकारी खाद्यान्न लोड करने के लिए व्यासनगर स्थित एफसीआई डिपो जा रही थी। इस दौरान ट्रक को रोककर चालक से पैसे की मांग की गई. चालक के मना करने पर करीब आठ बजे ट्रक का 2000 रुपये का ऑनलाइन चालान कर दिया गया. एसोसिएशन का कहना है कि हाईवे पर न तो नो-एंट्री का बोर्ड लगा है और न ही ट्रक गलत दिशा में चलते हैं, फिर भी कार्रवाई की जा रही है। यातायात प्रभारी के मातहतों से ट्रैकों से अवैध वसूली कराने का आरोप लगाया है. वहीं ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई न होने का भी आरोप लगाया गया है.
ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने डीआईजी से पूरे मामले की जांच कराकर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक चंदौली, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी परिक्षेत्र और जिलाधिकारी चंदौली को भी भेजी गई है।

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!