Current Date

नसबंदी के मोर्चे पर पति का हंगामा, ऑपरेशन थिएटर बना “ड्रामा थिएटर” पूरी खबर पढ़ कर आप भी हो जायेंगे हैरान

|
Published on: 6 November 2025, 10:58 am IST
Subscribe
ads
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा के बाद जुटी भीड़

चंदौली। शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बृहस्पतिवार को अचानक हंसी और हंगामे का अखाड़ा बन गया, जब एक पति अपनी पत्नी की नसबंदी रुकवाने के लिए अस्पताल जा पहुंचा. सकलडीहा थाना क्षेत्र के सेवखर गांव निवासी एक‌ युवक की पत्नी नसबंदी के लिए अस्पताल आई थी, लेकिन जैसे ही युवक को इसकी भनक लगी, वह “ऑपरेशन थिएटर” को “ड्रामा थिएटर” में बदलने पहुंच गया। युवक ने पत्नी को ऑपरेशन थिएटर की ओर जाते देखा तो बोले — “पहले मुझसे पूछे बिना कैसे हो सकता है ये ऑपरेशन!” फिर क्या था, अस्पताल का माहौल पल भर में अफरा-तफरी में बदल गया. डॉक्टर और नर्सें समझाने की कोशिश करती रहीं, मगर युवक और उसकी पत्नी में तकरार का “सीन” चलता रहा. आखिरकार अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुलाया. पुलिस पहुंची तो पति-पत्नी दोनों को समझाने में मशगूल हो गई. थोड़ी देर की “काउंसलिंग” और बहुत सारी समझाइश के बाद पत्नी ने फिलहाल नसबंदी न कराने का फैसला किया. पुलिस के दखल के बाद मामला शांत हुआ और अस्पताल में माहौल सामान्य हो गया. हालांकि वहां मौजूद लोग देर तक इस “नसबंदी नाटक” की चर्चा करते रहे. किसी ने कहा – “आज तो मुफ्त में लाइव ड्रामा देख लिया!” वहीं डॉक्टरों ने राहत की सांस ली कि आखिरकार बिना ऑपरेशन के ही “सिचुएशन कंट्रोल” हो गई.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया ब्लॉक में महिला शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

बाजार में तेजी वाले शेयरों पर दांव, 24 जुलाई तक खुला NJ Momentum Fund का NFO, मोमेंटम निवेश रणनीति पर आधारित नई स्कीम, विशेषज्ञों ने निवेश से पहले जोखिम समझने की दी सलाह

बाजार में तेजी वाले शेयरों पर दांव, 24 जुलाई तक खुला NJ Momentum Fund का NFO, मोमेंटम निवेश रणनीति पर आधारित नई स्कीम, विशेषज्ञों ने निवेश से पहले जोखिम समझने की दी सलाह

Chandauli News: टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षक संघ ने सांसद विनोद कुमार बिंद को सौंपा ज्ञापन, संसद में मुद्दा उठाने का आश्वासन

Chandauli News: टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षक संघ ने सांसद विनोद कुमार बिंद को सौंपा ज्ञापन, संसद में मुद्दा उठाने का आश्वासन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर ओएचई तार टूटने से रेल संचालन बाधित, कई ट्रेनें रुकीं

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर ओएचई तार टूटने से रेल संचालन बाधित, कई ट्रेनें रुकीं

Chandauli News: शहर कांग्रेस कमेटी ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन, काली मंदिर हादसे के मृतक परिवार को 1 करोड़ मुआवजे की मांग

Chandauli News: शहर कांग्रेस कमेटी ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन, काली मंदिर हादसे के मृतक परिवार को 1 करोड़ मुआवजे की मांग
error: Content is protected !!