Current Date

Chandauli News: चंदौली के नए पुलिस रिक्रूटों से मिले डीआईजी वैभव कृष्ण, अनुशासन और जनसेवा का दिया संदेश: मुगलसराय कोतवाली पहुंचे डीआईजी ने किया निरीक्षण, एसपी आकाश पटेल ने कराया परिचय P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

|
Published on: 15 June 2026, 5:01 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण सोमवार को मुगलसराय कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नए पुलिस रिक्रूटों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीआईजी वैभव कृष्ण ने कोतवाली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों तथा चौकीदारों से बातचीत कर उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने नए रिक्रूट पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस परंपरा और नियमावली के अनुरूप नए रिक्रूटों का परिचय डीआईजी से कराया। डीआईजी ने रिक्रूटों को संबोधित करते हुए पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी का व्यवहार ही विभाग की छवि को जनता के बीच स्थापित करता है, इसलिए प्रत्येक जवान को कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने रिक्रूटों को प्रशिक्षण अवधि का पूरा लाभ उठाने, कानून व्यवस्था संबंधी विषयों की गहन जानकारी हासिल करने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वयं को सशक्त बनाने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी के आगमन को लेकर कोतवाली परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

अगला लेख

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी
error: Content is protected !!