Current Date

Chandauli News: कमरे में संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, पति अस्पताल में भर्ती, अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में घटना से मचा हड़कंप, अगीठी जलाकर सोया था दंपति

|
Published on: 15 August 2026, 5:28 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में एक दंपति कमरे में संदिग्ध हालात में मिला. घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. प्रथम दृष्टया कमरे में अगीठी जलने की बात सामने आई है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

जानकारी के अनुसार, दंपति करीब एक सप्ताह से कटरिया गांव निवासी सुरेंद्र नारायण सिंह के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। दोनों कटरिया स्थित इंडियन ऑयल के सामने पूड़ी-सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर करते थे। बताया जा रहा है कि 13 अगस्त की देर रात दोनों कमरे में अगीठी जलाकर सो गए थे.

सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ.स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जफरपुर चौकी पुलिस को दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे में पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली, जबकि पति बेहोशी की हालत में था.

पुलिस ने तत्काल पति को नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल पति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मृतका की पहचान रानी देवी (19) पत्नी आकाश कुमार निवासी सुल्तानपुर रामनगर, वाराणसी, के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया पति की हालत नाजुक है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पत्नी की मौत हो गई है. शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई की जा रही है. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है. मौत के कारणों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!