Current Date

Chandauli News: अल्प समय में समाप्त हुआ विजय का ‘प्रताप’, मुगलसराय के नए थानाध्यक्ष बने अर्जुन प्रताप सिंह

|
Published on: 26 August 2026, 11:41 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बुधवार की शाम बड़ा फेरबदल करते हुए मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और सकलडीहा थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक वरुणेंद्र राय को लाइन हाजिर कर दिया। करीब चार माह के कार्यकाल के बाद विजय प्रताप सिंह को मुगलसराय कोतवाली से हटा दिया गया। वहीं, मुगलसराय के नए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी चकिया थाना प्रभारी अर्जुन प्रताप सिंह को सौंपी गई है.

बताया जा रहा है कि बीती रात एक प्रकरण में विजय प्रताप सिंह पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप लगा था। वहीं, करीब एक सप्ताह पूर्व वरुणेंद्र राय पर भी एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाया था। दोनों मामलों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया.

दोनों अधिकारियों को एक साथ लाइन हाजिर किए जाने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वहीं, मुगलसराय कोतवाली की कमान अब अर्जुन प्रताप सिंह के हाथों में होगी.

13 महीने तक चकिया में संभाली कमान —

अर्जुन प्रताप सिंह करीब 13 महीने से चकिया थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे. चंदौली में आने के बाद उन्होंने सबसे पहले PRO की जिम्मेदारी संभाली थी. इसके बाद उन्हें शहाबगंज थाने का प्रभारी बनाया गया, जहां करीब डेढ़ माह कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें चकिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली.

चकिया में करीब 13 महीने के कार्यकाल के दौरान अर्जुन प्रताप सिंह ने कई महत्वपूर्ण मामलों में कार्रवाई की और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। उनके कार्यकाल में कई मुठभेड़ के दौरान अपराधियों को गिरफ्तार किए जाने के साथ बड़े अपराधियों की धरपकड़ में भी पुलिस को सफलता मिली.

वाराणसी में भी संभाल चुके हैं अहम जिम्मेदारियां —

2015 बैच के उप निरीक्षक अर्जुन प्रताप सिंह चंदौली से पहले वाराणसी में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्होंने सारनाथ थाने के साथ-साथ PRO कार्यालय में भी करीब ढाई वर्ष तक जिम्मेदारी निभाई है.

अब मुगलसराय जैसे महत्वपूर्ण और व्यस्त कोतवाली की कमान मिलने के बाद उनके सामने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण की बड़ी चुनौती होगी.

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना
error: Content is protected !!