Current Date

Chandauli News : कुंडा-भूपौली फीडर से जुड़े गांवों में विद्युत आपूर्ति का समय बदला, जानिये कब आएगी बिजली

|
Published on: 22 April 2026, 11:30 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—कुंडा-भूपौली फीडर से बिजली आपूर्ति का समय परिवर्तित कर दिया गया है. गर्मी में गेहूं की फसल में अगलगी की घटनाओं को देखते हुए बीते 5 अप्रैल से बिजली विभाग ने यह फैसला लिया था कि दिन में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. वहीं शाम पांच बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरु होती थी.

जिले में प्रत्येक वर्ष दर्जनों स्थानों पर किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आग की भेट चढ़ जाती है. इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है. जिले मे कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार खेतों के ऊपर से गुजरे हुए है. जिससे खेतों के ऊपर से गुजरे हुए तार आपस में टकरा जाते हैं तो उनसे निकलने वाली चिंगारी खेत में खड़ी फसल को जलाकर राख कर देती है. इसी कारण बिजली विभाग ने पिछले दिनों से कटाई के सीजन में दिन में बिजली बंद करने का निर्णय लिया था. इस संबंध में भूपौली फीडर के अवर अभियंता विकाश यादव लाइन मैन विनोद ने बताया इलाके के विद्युत तार के नीचे के सभी गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है. अब पहले की तरह विद्युत आपूर्ति के शेड्यूल को लागू किया जायेगा. उन्होंने कहा बुधवार से यह परिवर्तन किया गया है. बिद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक बहाल होगी . वहीं शाम 04 बजे से शाम 06 तक आपूर्ति बंद रहेगी. शाम 06 बजे से अगले दिन सुबह 06 तक आपूर्ति बहाल रहेगी. सुबह 6 से 10 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी. कुल मिलाकर 18 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli News: 55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच LTP Calculator बनी North Zone Winner, NJ Wealth PBT 2026 में डॉ. विनय प्रकाश तिवारी को मिला सम्मान

Chandauli News: 55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच LTP Calculator बनी North Zone Winner, NJ Wealth PBT 2026 में डॉ. विनय प्रकाश तिवारी को मिला सम्मान

Chandauli News : चंदौली में PIB की ‘वार्तालाप’: 60 से अधिक पत्रकार जुटे, फेक न्यूज पर फैक्ट-चेकिंग का पाठ

Chandauli News : चंदौली में PIB की ‘वार्तालाप’: 60 से अधिक पत्रकार जुटे, फेक न्यूज पर फैक्ट-चेकिंग का पाठ

Jalaun News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन का दबदबा, दूसरे पायदान पर पहुंचा जिला, फीडबैक के मामले में भी रहा अव्वल

Jalaun News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन का दबदबा, दूसरे पायदान पर पहुंचा जिला, फीडबैक के मामले में भी रहा अव्वल

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई
error: Content is protected !!