Current Date

Chandauli News: ‘सैयां भय कोतवाल तो डर काहे’ का खेल खत्म! शहाबगंज थाने के प्राइवेट कारखास पर 151 की कार्रवाई, इलाके में मची चर्चा

|
Published on: 20 August 2026, 8:09 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— “सैयां भय कोतवाल तो डर काहे…” वाली कहावत शहाबगंज थाने में इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. बताया जा रहा है कि थाने में वर्षों से एक निजी कारखास की कथित तौर पर खूब चलती थी. प्रभारी निरीक्षक आते-जाते रहे, लेकिन इलाके में उक्त कारखास की हनक बरकरार रही.

बीते दिनों पुलिस अधीक्षक ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया. इसी क्रम में अरुण प्रताप सिंह को शहाबगंज की कमान सौंपी गई. चार्ज संभालते ही उन्होंने अवैध शराब, मवेशी तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आरोप है कि वर्षों से थाने में प्रभाव रखने वाला कथित निजी कारखास राजेश उर्फ़ पुजारी इसके बावजूद अपनी मनमानी करता रहा. स्थानीय लोगों के मुताबिक उस पर अवैध शराब की बिक्री और अन्य गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप लगते रहे हैं. हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

बताया जा रहा है कि गुरुवार को थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने उक्त कारखास को हिरासत में लेकर धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया. कार्रवाई की खबर फैलते ही शहाबगंज कस्बे से लेकर थाने तक इसकी खूब चर्चा होती रही.

नए थानाध्यक्ष की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों में किसी की भी भूमिका सामने आने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!